Author: Vandna Malhotra

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में लॉकडाउन के चौथे चरण के शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने दफ्तरों और कार्यस्थलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस दिशा-निर्देश के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कार्यस्थल पर थूकता हुआ मिलेगा तो उसे दंड के साथ ही फाइन भी भरना पड़ेगा। लॉकडाउन का चौथा फेज 18 से 31 मई तक चलेगा। कई राज्यों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन में ज्यादा ढील नहीं दी है वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जिन्होंने 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सभी कार्यालय खोलने की अनुमति दी है। राज्यों की गाइडलाइन जारी…

Read More

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट): श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजवज़् पुलिस बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। दोनों की शिनाख्त की जा रही है। इस मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सचज़् ऑपरेशन चलाया गया। रात में भी गोलीबारी हुई। डीजीपी ने बताया…

Read More

संभल (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छोटेलाल दिवाकर व उनके बेटे की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में मनरेगा के तहत सड़क बन रही थी। इसी को लेकर छोटेलाल और सविंदर के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें छोटेलाल और उनके बेटे सुनील कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोगों…

Read More

बरेली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना का कहर जहां लोगों की जिंदगी ले रहा है वहीं अब इसका असर लोगों की वैवाहिक जीवन पर भी पडऩे लगा है। अभी हाल में ही यूपी के बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया था पर आरोप है कि अब लॉकडाउन में बीवी के मायके में रह जाने पर बरेली में एक शौहर ने दूसरी शादी कर ली। बीवी ने पुलिस में लिखित शिकायत की है पर लॉकडाउन के पालन कराने में लगी पुलिस ने अभी संज्ञान नहीं लिया है। कोरोना के काल में रिश्तों के दरकने की ये अनोखी कहानी है जहां एक…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर के रामतीर्थ मंदिर में दो महिलाएं माथे टेकने गई थी, वहां मौजूद आश्रम के चार प्रमुखों ने मिलकर महिलाओं के साथ रेप किया। इन चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी दो फरार हैं। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर आश्रम के इन चारों प्रमुखों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची टीम ने इन दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, बटाला के तलवंडी भरतवाल और गांव चांगला निवासी 20 साल की और 40 साल…

Read More

काबुल (वीकैंड रिपोर्ट): कश्मीर में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को शह देने में तालिबान हमेशा से संदिग्ध रहा है। कश्मीरी आतंकवादियों को छुड़ाने में भी तालिबान की प्रत्यक्ष भूमिका रही है। लेकिन अचानक से तालिबान की ओर से कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताना भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंकाने वाला है। तालिबान ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को भी खारिज किया कि वह कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद में शामिल हो सकता है। तालिबान ने साफ कहा कि वह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता है। तालिबान की राजनीतिक शाखा…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब भारत में कुल कंफर्म मामलों की संख्या एक लाख 1 हजार 139 हो गई है, जबकि मरने वालों की तादाद 3 हजार 163 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक 39 हजार 174 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 58 हजार 802 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम सबसे ज्यादा है। यहां मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई है। मरने वालों…

Read More

सिएटल (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के देशों के एक्सपर्ट टीके की तलाश में है। इसी बीच माडर्ना इंक. ने दावा किया है कि उसका पहला ट्रायल सफल हुआ है। इसकी वैक्सीन के जरिए शरीर में एंटीबॉडीज बन रही हैं, जो वायरस के हमले को काफी कमजोर बना देती हैं। हालांकि ये पहला ट्रायल होने के कारण छोटे ग्रुप पर किया गया है लेकिन तब भी डर के इस माहौल में ये पहली बड़ी खबर मानी जा रही है। कैसे हो रहा है ट्रायल वैक्सीन का ट्रायल अलग-अलग स्टेज में हो रहा है। इसके तहत…

Read More

मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा व्यय भावगत गोचर में होंगे। जो आपको निवेश एवं सुरक्षा के लिये भाग-दौड़ देने वाला होगा। जिससे आपको आज अधिक धन व्यय की जरूरत बनी हुई होगी। सेहत में आज कुछ पीड़ाओं के कारण परेशान होंगे। पे्रम संबंधों में साथी आपको आरोपित कर सकता है। ध्यान दें। वृषभ: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्रमा गोचर में होगे। जिससे आप अपने धन को कमाने और उसे संग्रहित करने में सफल होंगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने की प्रक्रिया गति पकडऩे वाली होगी। पे्रम संबंध मधुर होंगे। फिल्म एवं अभिनय तथा परामर्श दाता के…

Read More

ढाका (वीकैंड रिपोर्ट): बांग्लादेश की एक मेडिकल टीम ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा को लेकर रिसर्च की है और उन्हें सफलता भी मिल गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि दो दवाओं के कॉम्बिनेशन से कोरोना मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। बांग्लादेश की जिस मेडिकल टीम ने कोरोना की दवा ढूंढने का दावा किया है उसमें देश के जाने-माने फिजिशियन शामिल हैं। देश के प्रमुख प्राइवेट संस्थान बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (बीएमसीएच) के मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. मोहम्मद तारेक आलम ने कहा है कि पहले से मौजूद…

Read More