नई दिल्ली (वाीकैंड रिपोर्ट)- Drugs worth Rs 100 crore recovered : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ऑपरेशन न्यू ईयर के तहत करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु से 4 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार किए गए हैं। तीन आरोपियों को दिल्ली से तो एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, बरामद की गई यह भारी खेप नए साल के जश्न, रेव पार्टियों और बड़े हाई-प्रोफाइल सेलिब्रेशन में सप्लाई की जानी थी. पुलिस का मानना है कि यदि यह नेटवर्क पकड़ा न जाता, तो त्योहारों के दौरान…
Author: Vandna Verma
फगवाड़ा (कपूरथला) (वीकैंड रिपोर्ट)- Phagwara shut down after Hindu leaders attacked : शिवसेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिम्मी करवल पर मंगलवार शाम हुए हमले के बाद, तनाव और विरोध के माहौल में बुधवार को फगवाड़ा शहर पूरी तरह बंद रहा। हथियारबंद हमलावरों द्वारा किए गए इस हमले से हिंदू संगठनों में भारी रोष है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी गौरव तुरा, एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि एसएचओ उषा रानी की शिकायत पर छह हमलावरों के खिलाफ धारा 109, 126(2), 190, 191(3), 25 बीएनएस के तहत मामला…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) Son of Parineeti and Raghav : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को अपने पहले बच्चे—a baby boy—का स्वागत किया था। दिवाली से ठीक एक दिन पहले आई इस खुशखबरी ने कपल के त्योहार की खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। अब, जन्म के एक महीने बाद 19 नवंबर को दोनों ने अपने बेटे की पहली झलक शेयर की है और उसके नाम का भी खुलासा कर दिया है। बुधवार को परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों अपने बेबी बॉय के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Gurdaspur Murder Case: पंजाब के गुरदासपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ केंद्रीय जेल के गार्ड ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है, जो गुरदासपुर की केंद्रीय जेल में गार्ड के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि वह अपनी सरकारी एके-47 राइफल लेकर देर रात…
Today Horoscope for 19 Nov 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन किसी भी जोखिम भरे काम से दूर रहने का संकेत दे रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों और भगवान की भक्ति में लगा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें और समझदारी से कदम उठाएँ। जीवनसाथी की प्रगति आपको खुशी देगी। नौकरी से जुड़ी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कोई पुराना लेन-देन भी निपट सकता है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ,…
श्री मुक्तसर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट) Vigilance raid on rice sheller – गांव सिंघेवाला स्थित पीएम राइस मिल में कल हुई विजिलेंस की छापेमारी के बाद मंडी किल्लियांवाली के 13 अनाज मंडी आढ़ती भी जांच के घेरे में आ गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो श्री मुक्तसर साहिब ने नोटिस भेजकर उन्हें आज जिला कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। इससे आढ़तियों में हड़कंप की स्थिति है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान धान की गांठों के वजन में कथित घटतौली व बढ़ोतरी तथा अन्य अनियमितताओं के बाद विजिलेंस ने संज्ञान लेते हुए शैलर खरीद की पूरी प्रक्रिया पर पर्दा डालकर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Pollution in Delhi : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी आज सुबह धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही। सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 रहा, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, कल से वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार नहीं हुआ है। वायु गुणवत्ता खराब होने से सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पतालों में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्रेप-3 की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bomb threat in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में फिर बम धमाकों की धमकी दी गई है। दिल्ली की चार जिला अदालतों में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। द्वारका, पटियाला हाउस, रोहिणी और साकेत कोर्ट को मेल के ज़रिए धमकी दी गई है। बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया है। नई दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट तरुण राणा ने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली के जिला न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। बम से उड़ाने की धमकी एक अफवाह निकली। फिलहाल, डर का…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Punjab University is our heritage : मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष पंजाब का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने पानी के मुद्दे पर भी अपना पक्ष रखा है और पंजाब का कोई भी हक नहीं मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में 28 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 11 मुद्दे पानी से जुड़े थे और…
छेहरटा (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Gangwar in Punjab : छेहरटा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 8:15 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे करीब 40 वर्षीय वरिंदर सिंह को पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार दी, जिसमें एक गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Gangwar in Punjab, Amritsar घटना की…
