Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-  Two schools received bomb threats : पूर्वी दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल पर दी गई है. मेल सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार, जोसिप ब्रोज टिटो मार्ग स्थित द इंडियन स्कूल को सुबह धमकी वाला मेल मिला। स्कूल ने तत्काल अभिभावकों को मैसेज भेजा और बच्चों को समय के अनुसार छोड़ने का प्लान बनाया। अभिभावक समय पर पहुंचे और बिना किसी हड़बड़ी के सभी बच्चे सुरक्षित घर लौट गए। मायूर विहार के अहलकोन इंटरनेशनल स्कूल को भी यही धमकी…

Read More

पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) – SSP Varun Sharma sent on leave : पटियाला पुलिस के वायरल ऑडियो लीक को लेकर अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की याचिका पर सुनवाई से पहले पटियाला SSP वरुण शर्मा को एक हफ्ते की छुट्टी पर भेज दिया गया है। DGP गौरव यादव ने कल शाम राज्य चुनाव आयोग को बताया था कि वरुण शर्मा ने कुछ पारिवारिक काम के चलते एक हफ्ते की छुट्टी मांगी थी और उसे मंज़ूरी मिल गई है। SSP संगरूर सरताज चहल उनकी जगह पटियाला का काम देखेंगे। छुट्टी का यह…

Read More

राजासांसी (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Action at Amritsar Airport : कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये के गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर का रहने वाला एक व्यक्ति कल बैंकॉक से थाई एयरलाइन की फ्लाइट से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने जब उसके सामान की जांच की तो उसमें से करीब दस पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि यह माल कहां ले जाना था। उल्लेखनीय है कि कस्टम विभाग…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Mahika Sharma’s private moment video viral : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में होने वाले पहले टी20 मैच से पहले अभ्यास में व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने पैपराजी के व्यवहार पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। हार्दिक के अनुसार, ये तस्वीरें ऐसे एंगल से ली गई थीं, जिन्हें उन्होंने ‘अनुचित’ और ‘अपमानजनक’ माना। उन्होंने इंस्टाग्राम…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Diljit Dosanjh film controversy : फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ कुछ समय से पटियाला में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी की है और अब इम्तियाज अली के निर्देशन में अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार, 9 दिसंबर की सुबह, पटियाला के किला चौक इलाके में शूटिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। फिल्म के अहम सीन की शूटिंग किला चौक में चल रही थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जल्द ही विवाद शुरू हो गया जब भीड़ बेकाबू…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Torn notes dispensed from IndusInd Bank ATM : पंजाब के जालंधर में 66 फीट रोड पर स्थित इंडसइंड बैंक के ATM से कल देर शाम एक व्यक्ति ने पैसे निकाले, लेकिन जब 500-500 के नोट मशीन से बाहर आए, तो वह और आसपास खड़े लोग हैरान रह गए। नोट कटे-फटे, टेप लगे और नकली नजर आ रहे थे। यह देखकर पैसे निकालने वाला राजबीर मौके पर ही वीडियो बनाकर पूरे मामले को उजागर किया। ATM पर मौजूद अन्य लोग भी हैरानी में पड़ गए और उन्होंने ATM में तैनात सुरक्षा गार्ड को खरी-खोटी सुनाई। राजबीर ने बताया…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Weather Update : देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अब अपने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के अनुसार 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। ठंड के साथ-साथ सुबह के समय घना कोहरा भी आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 12 दिसंबर के बीच मध्य भारत, उससे सटे पूर्वी इलाके और उत्तर-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र (जैसे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा) में शीतलहर की संभावना है। वहीं, 10 से 12 दिसंबर तक…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): changes in question papers of 8th-10th-12th : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं से पहले राज्यभर के छात्रों के लिए अहम बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव सीधे तौर पर 8वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रभावित करेंगे। बोर्ड ने इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि स्कूल स्तर पर छात्रों को नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार समय पर तैयार किया जा सके। बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल रटने वाली पढ़ाई से दूर करना और उनकी विषय संबंधी गहरी समझ और विश्लेषण क्षमता के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Deadbody Found at Jalandhar City Railway Station : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब 9:45 बजे प्लेटफॉर्म के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। रेलवे स्टाफ ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल जालंधर के मुर्दाघर भेज दिया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शव के पास से न…

Read More

Today Horoscope for 10 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज आपको किसी नई जिम्मेदारी का भार सौंपा जा सकता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना बेहतर होगा। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है, उन्हें आज कुछ अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि ग्रह-नक्षत्रों का पूरा सहयोग आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार से…

Read More