इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Shift Imran Khan to Adiala Jail : पाकिस्तानी मीडिया ने इमरान खान को लेकर दावा किया है कि उन्हें अदियाला जेल से शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इमरान खान की बहन के साथ-साथ अन्य परिवार के लोगों ने बीते दिनों जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया था। इमरान खान की बहन अलीमा खान ने पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए। अलीमा खान ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री को अकेले में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम पिछले आठ महीनों से यहां आ रहे हैं। हमें इमरान खान से मिलने…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Issue In Punjab Congress : पंजाब कांग्रेस कलेश के बीच हाईकमान ने दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल दिल्ली में मीटिंग कर रहे हैं, को-इंचार्ज सूरज सिंह ठाकुर और रविंदर दलवी इस अहम मीटिंग में मौजूद हैं और बताया जा रहा है कि मीटिंग में पंजाब में चल रहे विवाद पर चर्चा हो रही है। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी उथल-पुथल के बीच पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज कांग्रेस हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे, लेकिन उनकी किसी सीनियर नेता से मुलाकात नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू हाईकमान से मिलने के लिए…
हनुमानगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers protest against the factory : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध बढ़ता जा रहा है। एशिया की सबसे बड़ी 450 करोड़ की लागत से बन रही फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए किसानों ने महापंचायत की थी, उसके बाद पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई। किसानों ने ट्रैक्टर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी और पुलिस के करीब 18 वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया…
अबोहर (वीकैंड रिपोर्ट) – Firing in the premises of this court in Punjab : अबोहर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच जमीन के झगड़े को लेकर आज सुनवाई में शामिल होने आए लोगों पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि जिस युवक की माैत हुई है वह अदालत में पेशी पर आया था इसी दाैरान हमलावरों ने फायरिंग शुरू…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Goa nightclub fire : गोवा के बिर्च नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।6 दिसंबर को बिर्च नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। इंटरपोल ने भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इस बीच, गोवा पुलिस ने लूथरा भाइयों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Nitin Kohli is paying the price for his friendship : कहते हैं दोस्ती से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता लेकिन कई बार यह रिश्ता एक दोस्त को असमंजस में डाल देता है और दोस्ती के चक्कर में असमंजस में पड़ा दोस्त दूसरे दोस्त को कसूरवार भी नहीं ठहरा पाता। अब जालंधऱ में आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर की दोस्ती को ही लीजिए। सेंट्रल हलके की टू टूटी सड़कें, गंदगी से भरी गलियां, सीवरेज समस्या जैसी समस्याएं भरी पड़ी हैं जिसका ठीकरा अप्रत्यक्ष रूप से मेयर पर फोड़ा जाना चाहिए लेकिन नितिन…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – आज सुबह यहां हुए एक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसा तब हुआ जब कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि चारों की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। बताया जाता है कि चारों युवक कार से अमृतसर जा रहे थे। एकाएक कार डिवाइडर पर चढ़ गई और युवकों की माैत हो गई। चारों युवक दोस्त हैं और इनके निधन से परिवारों में शोक की लहर दाैड़ गई। शव खून से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Diwali has been included in the UNESCO list : देश के लिए गाैरव का क्षण है। दरअसल दिवाली को यूनेस्को ( संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने बुधवार को इसकी घोषणा की और भारत को बधाई दी। इसके साथ ही घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी इस सूची में जुड़े हैं। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और विश्व…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Air quality improves in Delhi : आज सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार हुआ। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के मुताबिक, सुबह 8 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 269 था। हालांकि, राजधानी में एयर क्वालिटी “खराब” कैटेगरी में बनी रही और शहर के कुछ हिस्सों में स्मॉग की हल्की परत अभी भी दिख रही थी। 9 दिसंबर को शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 282 रिकॉर्ड किया गया था, जिसे ‘खराब’ कैटेगरी में रखा गया था। हालांकि, दिल्ली के कई इलाके ज़हरीले धुएं की मोटी परत में लिपटे रहे। इंडिया गेट,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Two schools received bomb threats : पूर्वी दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल पर दी गई है. मेल सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार, जोसिप ब्रोज टिटो मार्ग स्थित द इंडियन स्कूल को सुबह धमकी वाला मेल मिला। स्कूल ने तत्काल अभिभावकों को मैसेज भेजा और बच्चों को समय के अनुसार छोड़ने का प्लान बनाया। अभिभावक समय पर पहुंचे और बिना किसी हड़बड़ी के सभी बच्चे सुरक्षित घर लौट गए। मायूर विहार के अहलकोन इंटरनेशनल स्कूल को भी यही धमकी…
