नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : H3N2 Virus : H3N2 Virus एक सामान्य फ्लू की तरह फैलने वाला इन्फ्लूएंजा का H3N2 वायरस भारत में जानलेवा बनता जा रहा है। धीरे-धीरे ये वायरस कई राज्यों में पांव पसार रहा है। H3N2 कि वजह से देश में तीसरे मरीज की मौत हो चुकी है। गुजरात के वडोदरा में 58 साल की महिला ने इस वायरस की चपेट में आने के बाद दम तोड़ दिया है। यह भी पढ़ें : Child Fell in Borewell : 15 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, मौत H3N2 Virus : एच3एन2 से हरियाणा और कर्नाटक में…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Govt Statement on Dearness Allowance : सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का साल में दो बार इंतजार रहता है। यह वह भत्ता है जो इनके बेसिक में जुड़ जाता है और सारे अलाउंस जो प्रतिशत के आधार पर मिलते हैं वह इसके आधार पर भी मिलते हैं। ऐसे में जनवरी माह का महंगाई भत्ता का सरकारी कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा था होली से पहले सरकार यह घोषणा कर देगी, लेकिन अभी तक यह घोषणा नहीं हुई। सरकारी कर्मचारियों को अभी भी इसका इंतजार है। यह भी पढ़े : H3N2 Virus…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Parliament Session : कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए आगे की रणनीति पर मंगलवार को चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, ये विपक्षी दल केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और अडाणी समूह से जुड़े मामले पर इस सत्र में सरकार को घेरने को लेकर एकजुट हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल एवं जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, शिवसेना (उद्धव) के संजय राउत,…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) : NIA Raids in J&K : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों की आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने टेरर फंडिंग को लेकर हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों पर छापा मारा है। यह भी पढ़ें : Parliament Session : सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्षी दल NIA Raids in J&K : सूत्रों…
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Founder of Karni Sena Death : करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। बताया गया देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें : NIA Raids in J&K…
शान (वीकैंड रिपोर्ट) People lined up and Shot – म्यांमार आर्मी ने एक बौद्ध मठ पर हमला कर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में इस हमले को अंजाम दिया गया। एक विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स (केएनडीएफ) ने यह दावा किया है। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट को दो साल के करीब हो चुके हैं और उसके बाद से भारत के इस पड़ोसी देश में सेना और विद्रोही संगठनों के बीच हिंसा जारी है। हाल के दिनों में सेना और विद्रोही संगठनों के बीच लड़ाई में तेजी आई है। People…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस कांड के पीड़ितों का मुआवजा बढ़ाने की केंद्र सरकार की क्यूरेटिव पिटीशन को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस याचिका में गैस पीड़ितों को यूनियन कार्बाइड से करीब 7800 करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा दिलाने की मांग की गई थी। 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच ने इस साल 12 जनवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह भी पढ़ें : People lined up and Shot – 28 लोगों को लाइन में खड़ा करके गोली मार दी Bhopal…
Today Horoscope for 14 March 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचे और संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति का शिकार हो सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय ले। वृष राशि / Horoscope…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jalandhar MP Election : कांग्रेस ने पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट के उपुचनाव में पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। संतोख सिंह चौधरी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। यह भी पढ़ें : RSS Meeting in Panipat : RSS का बड़ा दांव, शाखा और संगठन में होगी महिलाओं की एंट्री तय Jalandhar MP Election : फिल्लौर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया था। चौधरी परिवार पिछले कई दशकों से कांग्रेस से जुड़ा…
बहादुरगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident In Bahadurgarh : यहां सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 9 पर खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसा दिल्ली- रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद गांव के पास हुआ है। सभी घायल दिल्ली के रावल नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : Kerala Students Attacked at IGNTU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट…
