जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- UP School Timing Changed : उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। सुबह और शाम के समय कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता…
Author: Vandna Verma
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bus Accident in Mohali : मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी दो स्कूल बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और इलाके में हड़कंप फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूल बस कुराली की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान दोनों बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवरों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया…
ढाका (वीकैंड रिपोर्ट)- Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में प्रस्तावित आम चुनाव और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शेख हसीना के बेटे और उनके राजनीतिक सलाहकार सजेब वाजेद जॉय ने अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश को इस्लामिक शासन की ओर धकेल रही है, जिससे भारत की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। एक इंटरव्यू में 54 वर्षीय सजेब वाजेद जॉय ने आरोप लगाया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार से राजधानी में ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत जिन वाहनों के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें ईंधन नहीं मिलेगा। साथ ही, दिल्ली में बाहर से आने वाली केवल बीएस-6 मानक वाली गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा, क्योंकि ग्रैप (GRAP) के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है और नियमों…
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- School uniform bullying : हैदराबाद के चंदा नगर इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशांत स्कूल में अपने सहपाठियों द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। जांच में सामने आया है कि क्लासमेट्स उसे स्कूल यूनिफॉर्म सही तरीके से न पहनने को लेकर बार-बार चिढ़ाते थे, जिससे वह गहरे तनाव में चला गया था। घटना के दिन जब प्रशांत स्कूल से घर लौटा, तो उसने न तो कपड़े बदले और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Railways baggage rules : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रेल यात्रा के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेलवे ने साफ कर दिया है कि बैगेज नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे हवाई यात्राओं में होता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी के लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों से शुल्क लिया जाएगा।…
अदीस अबाबा (वीकैंड रिपोर्ट)- Vande Mataram in Ethiopia : इथियोपिया की राजधानी में मंगलवार शाम भारतीय राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की मधुर गूंज ने एक भावनात्मक माहौल बना दिया। इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित भोज में स्थानीय कलाकारों ने इस गीत की सुरीली प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति खास तौर पर उस समय की गई, जब भारत में इस ऐतिहासिक गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। Vande Mataram in Ethiopia : इस सांस्कृतिक क्षण को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘अत्यंत…
कनाडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Canadian citizenship rules Change : कनाडा सरकार ने नागरिकता संबंधी एक बड़े बदलाव को लागू कर दिया है। सरकार ने बिल C-3 को लागू करते हुए विदेश में जन्मे या गोद लिए गए बच्चों के लिए कनाडाई नागरिकता प्राप्त करना आसान बना दिया है। यह निर्णय 15 दिसंबर से प्रभावी हो गया है। यह बदलाव उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिनके सदस्य विदेश में रहते हैं या उनके बच्चों का जन्म कनाडा से बाहर हुआ है। कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी को देखते हुए यह नया प्रावधान…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों के दिनचर्या को बाधित कर दिया। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि आने वाले दिनों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और बढ़ेगी तथा हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार को होशियारपुर जिला 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। विभाग के अनुसार, 18 से 22 दिसंबर के बीच यह मौसम प्रणाली पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी तथा मैदानों…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) – Ludhiana crime : जिले में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने अपने ससुर पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ससुर की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का विवाह कुछ वर्ष पहले हुआ था। उसने शिकायत में दावा किया है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा…
