नई दिल्ली (वंदना वर्मा)- भारत में जब भी हम किसी पुलिस अधिकारी को देखते हैं, उनकी वर्दी देखकर यह पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि वह किस रैंक के अधिकारी हैं। देश में हर राज्य की पुलिस अपनी सेवाएं संचालित करती है, और पुलिस विभाग में निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक कई पद होते हैं। सभी अधिकारियों की वर्दी का रंग सामान्यतः खाकी होता है, इसलिए अधिकारी की पहचान उनके कंधों पर लगे सितारे और बैज (Star & Badge) से की जाती है। नीचे हम प्रमुख पुलिस रैंकों और उनके पद चिन्हों के बारे में बता रहे…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Red Fort Blast Case : देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास पिछले महीने हुए भीषण कार बम धमाके मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। जांच के तहत एजेंसी ने इस आतंकी हमले से जुड़े एक और अहम आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है। पुरानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। गिरफ्तार यासिर अहमद डार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के शोपियां का रहने वाला है। वह इस मामले में नौवें आरोपी के रूप में हिरासत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- ED Raids Richi Travels In Jalandhar : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जालंधर में रिची ट्रैवल के खिलाफ छापेमारी की है। यह कार्रवाई बस स्टैंड के पास स्थित एजेंसी के कार्यालय के साथ-साथ जसवंत नगर में ट्रैवल एजेंसी के मालिक के घर पर भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह रेड डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के मामलों की जांच के तहत की जा रही है। ED उन ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई कर रही है, जो कथित रूप से इस अवैध नेटवर्क से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ED…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Ludhiana Medical Student Death : पंजाब के लुधियाना स्थित साउथ सिटी इलाके की नहर से चार दिनों से लापता एक मेडिकल छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी 21 वर्षीय अनुग्रह मार्कर के रूप में हुई है, जो लुधियाना के सीएमसी कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार के अनुसार, 13 दिसंबर को सीएमसी अस्पताल के हॉस्टल से मृतक के पिता शैलेश मार्कर को फोन कर बताया गया कि उनका बेटा पिछले तीन घंटों से लापता है और हॉस्टल वापस नहीं लौटा है। सूचना मिलते ही परिवार अगले…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Parliament Uproar : लोकसभा ने मनरेगा का नाम बदलने सहित कई प्रावधानों में संशोधन करने वाले ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक’ को पारित कर दिया है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह विधेयक सदन में पेश किया, जिसे बहुमत से मंजूरी मिल गई। विधेयक पर संसद में तीखी बहस भी देखने को मिली। चर्चा का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि महात्मा गांधी उनके लिए सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि आस्था, प्रेरणा और विश्वास हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Amritpal Singh Parole Petition Rejected : लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए दायर उनकी याचिका खारिज कर दी। इससे पहले बुधवार को उनकी पैरोल याचिका पर वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। अदालत ने वकीलों की चल रही हड़ताल के चलते मामले की सुनवाई 18 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। इस दौरान चीफ जस्टिस शील नागू ने ओपन कोर्ट में संबंधित वकीलों…
अमेरिका (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjabi Woman Arrested USA : अमेरिका में भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के अंतिम चरण के दौरान हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। हिरासत में ली गई महिला पंजाब की रहने वाली हैं और बीते करीब 30 वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं। यह कार्रवाई अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे वहां के पंजाबी समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बबलजीत कौर उर्फ बबली वर्ष 1994 से अमेरिका में रह रही हैं। उन्हें अपने लंबित ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़े बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है और अब मौसम विभाग ने ठंड, घनी धुंध और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, राज्य में 18 से 20 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, संगरूर और पटियाला शामिल…
कोच्चि (वीकैंड रिपोर्ट)- Cochin International Airport : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के साथ तकनीकी गड़बड़ी के चलते हादसे जैसी स्थिति बन गई, लेकिन समय पर लैंडिंग ने बड़ा हादसा टाल दिया। जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Flight IX 398) को गुरुवार सुबह कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में लगभग 160 यात्री सवार थे, जिससे लैंडिंग के दौरान हड़कंप मच गया। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने बयान में कहा कि दाहिने मेन लैंडिंग गियर और टायर फेल होने के कारण विमान को कोच्चि डायवर्ट किया गया। फ्लाइट को सुबह 9.07 बजे पूरी सावधानी और एहतियात के साथ उतारा गया।…
Today Horoscope for 19 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी और बिजनेस से जुड़े नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। घर-परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है और बाजार में पैसा फंसने की आशंका भी रहेगी, इसलिए सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन…
