चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब ने शुक्रवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ओडिशा के बाद लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब दूसरा राज्य हो गया है। यहां अभी तक कोरोना से 10 लोगों की जान गई है। 132 केस सामने आए हैं। पंजाब से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों ने अनुमान जाहिर किया है कि महामारी सितंबर महीने के मध्य में सबसे ज्यादा प्रभावी होगी और इससे 58 फीसदी भारतीय संक्रमित होंगे। सीएम ने कहा है कि पंजाब में करीब 87 फीसदी लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अमरिंदर ने कहा…
Author: News Feed
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में राज्य के दोनों सरकारी और निजी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां पहले करने का फैसला किया गया है ताकि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण हो रहे पढ़ाई के नुकसान को कम किया जा सके। सिंगला ने बताया कि अब एक महीने के लिए गर्मी की छुट्टियां 11 अप्रैल से शुरू होंगी और 10 मई तक चलेंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने यह भी फैसला किया कि पांचवी और आठवीं कक्षा…
पंचकूला (वीकैंड रिपोर्ट): हरियाणा सरकार ने सरसों और गेहूं की खरीद को आसान बनाने और मंडियों में भीड़ को कम करने के लिए एक समय में किसानों के प्रवेश की सीमा को 50 तक सीमित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय कोरोना वायरस के मद्देनजर सामाजिक दूरी को बनाए रखने को ध्यान में रखकर लिया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि रबी खरीद सीजन 2020-21 (गेहूं, सरसों और चना)15 अप्रैल से आरंभ होगा और 30 जून, 2020 तक जारी रहेगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दोपहर…
coronavirus-world-update-on-7-4-20 जापान में अब तक तीन हजार 906 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 92 लोगों की मौत हो चुकी है न्यूजीलैंड में 25 मार्च से लॉकडाउन है, इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ने इसका उल्लंघन करने पर खुद को मुर्ख बताया। दुनियाभर में 13 लाख 52 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हैं, इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में तीन लाख 67 हजार व्यक्ति हैं। वॉशिंगटन/रोम/लंदन (वीकैंड रिपोर्ट) : दुनियाभर में कोरोनावायरस से 13 लाख 52 हजार 173 लोग संक्रमित हैं। इससे 75 हजार 294 की मौत हो चुकी है। दो लाख 87 हजार 679 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इटली (16,523)…
Robot Patrolling Amid COVID-19 Cases Spike पुलिस रोबोट लोगों के जवाब से संतुष्ट होने पर ही उन्हें छोड़ता है, लॉकडाउन की हर खबर कंट्रोम रूम तक पहुंचाता है रोबोट में लगा कैमरा लॉकडाउन में दिखने लोगों और आईडी प्रूफ की फोटो खींचता है वीकैंड रिपोर्ट, लाइफस्टाइल डेस्क : ट्यूनीशिया में लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसके लिए खास तरह के पुलिस रोबोट की ड्यूटी लगाई गई है। यह रोबोट पेट्रोलिंग करता है और रास्ते में इंसान दिखने पर उनसे सवाल-जवाब भी करता है। उनके जवाबों को सुनता और समझता है, यकीन होने पर ही…
On Friday, 6 new cases in Punjab, 3 in Amritsar, 2 in Mohali and positive in Ludhiana, 5 out of 53 died in the state so far. 1585 लोगों को कोरोना के लक्षणों के चलते चेक किया गया, 1381 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, 153 की रिपोर्ट आने का इंतजार जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : पंजाब में एक दिन के जनता कर्फ्यू और पिछले 12 दिन से जारी कर्फ्यू के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। बीते 15 दिन में श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व रागी निर्मल सिंह समेत राज्य में जहां संक्रमण से 5…
54 thousand deaths in 204 countries Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll अमेरिका में अब तक संक्रमण के 2 लाख 45 हजार 66 मामले, सबसे ज्यादा करीब 93 हजार पॉजिटिव केस न्यूयॉर्क में मिले वर्ल्ड बैंक ने भारत को करीब 7600 करोड़ रु. की आपात मदद को मंजूरी दी, कोरोना मरीजों की बेहतर स्क्रीनिंग और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलेगी वॉशिंगटन (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोनावायरस दुनियाभर के 204 देशों में फैल चुका है। इससे करीब 10 लाख 14 हजार लोग संक्रमित हैं। 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 18 हजार लोग ठीक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोनावायरस से खौफ के बीच आयुष मंत्रालय ने शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश खाने, योग करने, हर्बल चाय-काढ़ा और गर्म पानी पीने की सलाह दी है। मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 के चलते दुनियाभर में सभी लोग प्रभावित हैं। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत करना अहम भूमिका निभाता है। आयुष मंत्रालय की 4 सलाह कुछ सामान्य उपायों बताते हुए मंत्रालय ने दिनभर गर्म पानी पीने, हर दिन कम से कम 30 मिनट…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचना है तो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाइए। आयुर्वेद में मसालों से इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके बताए गए हैं। किचन में मौजूद मसालों से बनी चाय भी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। वीडियो में शेफ संजीव कपूर बता रहे हैं इसे घर पर कैसे बनाएं। क्या चाहिए 4 छोटी इलायची, 2 लौंग, 1 इंच दालचीनी, 1 कालीमिर्च, एक चुटकी सौंफ, थोड़ी सी अदरक, दूध, चीनी और पानी। ऐसे बनाएं सारे मसालों को कूट लें। अदरक को कूटकर अलग रखें। अब डेढ़कप पानी गर्म करें।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के वॉर रूम में कर्फ्यू के हालातों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। निर्णय लिया गया कि शहर में सैनिटाइजेशन का काम कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों को एक हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा अब शहर में आठ कंपनियां डोर-टू-डोर राशन व अन्य सामानों की डिलीवरी करेंगी। वहीं, डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक खाने के 41,754 पैकेट बांटे जा चुके हैं। रोजाना इन खानों की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस पर एडवाइजर…
