Author: News Feed

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद अब सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों 3 जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन में बांटने का फैसला किया है। हालांकि पंजाब सरकार ने अभी तक ऐसे क्षेत्रों की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक वर्गीकरण को फॉलो करती है तो सूबे के 4 जिले रेड, 13 ऑरेंज और 5 ग्रीन जोन में आएंगे। जोन के हिसाब से ही पाबंदियां जारी रहेंगी। केंद्रीय मंत्रालय के मुताबिक रेड जोन में वो जिले हैं, जिनमें 15 से ज्यादा केस पॉजिटिव हैं। 15 से कम केस वाले…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना की चेन तोड़ने के लिए देश की सरकार की तरफ से जारी 21 दिन के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि पंजाब सरकार जहां लॉकडाउन से दो दिन पहले ही कर्फ्यू लगा चुकी थी और अब ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री के फैसले से पहले ही कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ा भी चुकी है। 12 मौतों और ठीक हो चुके 25 लोगों समेत अब तक सामने आए कुल 180 मामलों में से जिलावार वर्गीकरण कर उसी हिसाब से तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य के 4 जिले रेड जोन में आ…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी देश में फंसे हैं। इन्हें निकालने का सिलसिला भी जारी है। 13 अप्रैल को पारो (भूटान) से एक विशेष विमान दोपहर 12:05 पर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इस फ्लाइट से चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल और पंजाब में पढ़ रहे भूटान के 108 छात्रों पहले एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद वह दोपहर 1:51 बजे अपने वतन को रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने…

Read More

Lockdown day 20: PM narendra modi may announce lockdown extension today नई दिल्ली: आज देश में लॉकडाउन (Lockdown) का 20वां दिन है. लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोग इस बात के इंतजार में हैं कि मंगलवार को लॉकडाउन खत्म होगा और वो घरों से बाहर निकल सकेंगे. हालांकि कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते लॉकडाउन के जल्द खत्म होने की उम्मीद काफी कम है. इससे पहले शनिवर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में लगभग सभी ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की. उधर,…

Read More

PM Modi pays tribute to Jallianwala Bagh martyrs, greets nation on baisakhi नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : आज (13 अप्रैल) ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाने का त्योहार बैसाखी (Baisakhi) है. यह त्योहार किसानों और फसलों से जुड़ा है. पंजाबी समुदाय में इसे कृषि के नव वर्ष का प्रतीक भी माना जाता है. लेकिन 13 अप्रैल के साथ ही इतिहास की एक काली घटना भी जुड़ी हुई है. साल 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jallianwala Bagh) भी इसी दिन से जुड़ा हुआ है. जिसने समूचे भारत को हिला कर रख दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं उन…

Read More

Shield your body with this dite, also let take care of sleep वीकैंड रिपोर्ट, हैल्थ डैस्क, कोरोना वायरस के कारण हम सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं और अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हैं। कोरोनावायरस हो या अन्य कोई भी फ्लू, लगभग सभी बीमारियों में हमारे प्रतिरक्षा तंत्र (इम्युन सिस्टम) की ही परीक्षा होती है। जिस व्यक्ति का प्रतिरक्षा तंत्र जितना मज़बूत होता है, उसे बीमारियां उतनी ही कम प्रभावित करती हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में डाइट के साथ-साथ निश्चित समय पर सोने-उठने की भी अहम भूमिका होती है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि का भोजन भी…

Read More

क्या धूप में खड़े होने पर कोरोनावायरस से बचाव होता है या बिना खांसे 10 सेकंड तक सांस रोकना बताता है कि आपको संक्रमण नहीं हो सकता है… ऐसी कई भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसका जवाब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दिया है। अधिक ठंडा वातावरण और गर्म तापमान से वायरस के खत्म होने की बात सच नहीं है। अधिक तापमान वाले देशों में भी कोरोना के मामले मिले हैं, इसलिए धूप में खड़े होने से वायरस नहीं मरेगा। बाहरी वातावरण या तापमान के बजाय शरीर का सामान्य तापमान 36.5°C से 37°C होता है।…

Read More

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस के प्रमुख हॉटस्पॉट बने मोहाली जिले के जवाहरपुर गांव में इस महामारी का प्रकोप नहीं थम रहा। रविवार को भी इस इलाके में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि यह सभी लोग पहले से कोरोना पीड़ित लोगों के करीबी संपर्क वाले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 13 नए केसों की पुष्टि होने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या 171 तक पहुंच गई है। इस बीच, नवांशहर में तीन मरीजों के ठीक होने की सुखद खबर भी है। सेहत विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को मोहाली के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट):  पंजाब में अमरिंदर सरकार ने कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राज्य में संक्रमण के अब तक 170 केस सामने आए हैं। इसमें 12 की मौत हुई और 20 मरीज ठीक हो गए। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में पिछले 21 दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है। किसानों को छोड़कर किसी के लिए कोई रियायत नहीं है। पटियाला और मोगा में कर्फ्यू के उल्लंघन के मामले को छोड़कर प्रदेश के बाकी इलाकों में शांति बनी हुई है। पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट):  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब वासियों को अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए बैसाखी के पवित्र मौके पर 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने-अपने घरों से जानलेवा कोविड -19 पर राज्य की जीत के लिए अकाल पुरुष के आगे अरदास करने की अपील की है। बैसाखी के त्योहार की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों के नाम एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर इस बार की बैसाखी पहले की अपेक्षा अलग है, जिस कारण लोग विशाल भीड़ के रूप में रिवायती जोशो-खरोश…

Read More