जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : स्कूलों द्वारा आए दिन अपनी मनमानी वसूली से परेशान अभिभावकों ने मंगलवार को रोष मार्च निकालते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने अभिभावकों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सभी प्राइवेट स्कूल स्कूलों को बिल्डिंग फंड, मेंटेनेंस फंड व अन्य किसी भी तरह के फंड्स पेरेंट्स को गुमराह करके ना लेने की हिदायत जारी की गई। श्री थोरी ने प्राइवेट स्कूलों को जारी किए गए आदेश में यह साफ किया है कि हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की श-शब्द पालना की जाए…
Author: Pardeep Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब में नाइट कर्फ्यू 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह कर्फ्यू 31 मार्च तक लगाया गया था। आज हुई बैठक में पंजाब सरकार ने अब इसे 10 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार जिन 11 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू है वहां यह स्थिति अब 10 अप्रैल तक ऐसे ही बनी रहेगी। सरकार ने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है। जिसमें…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : संगीत जगत के मशहूर युवा पंजाबी लोक गायक दिलजान की मंगलवार तड़के 2:00 बजे सड़क हादसे में मौत होने का समाचार है जिसके बाद पूरे संगीत जगत में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से करतारपुर के रहने वाले पंजाबी लोक गायक दिलजान अमृतसर से करतारपुर वापस आ रहे थे इस दौरान जंडियाला गुरु में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। आजकल दिलजान अपने नए प्रोजेक्ट ‘तेरे वर्गे 2’ के लिए जोर शोर से काम कर रहे थे और जल्द ही उनका यह नया गीत रिलीज होने वाला था। इस…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके सर्कुलर रोड पर कंकाल मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। कूड़े के ढेर पर मिले इस कंकाल को जब कुछ लोगों ने देखा तो इलाके में दहशत फैल गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अभी तक की स्पर्श नहीं हो पाया है कि यह कंकाल सच में किसी मानव का है यार सच के लिए प्रयोग किया जाने वाला डमी कंकाल है।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोनावायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है शहर में लगातार पॉजिटिव मरीजों के आने का क्रम भी नहीं टूट रहा है। सोमवार को होली के त्यौहार के दौरान जिले में 407 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से 47 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित है जबकि 360 लोग जालंधर जिले से संबंध रखते हैं। सोमवार को 13 लोगों की करो ना वायरस के कारण मौत होने का भी समाचार है। आपको बता दें कि रविवार को भी जालंधर में कोरोना के 497 नहीं के साए थे जबकि अन्य जिलों से संबंधित…
उत्तर प्रदेश (वीकैंड रिपोर्ट) : देशभर में आज बड़े ही जोश और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के खास पर्व पर हर तरफ जशन और रौनक का माहौल है. मथुरा, वृंदावन, गोवर्द्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना की होली तो बेहद मशहूर हैं. होली के मौके पर आज वृंदावन में स्थित बांके बिहारी के मंदिर में लोग होली का जश्न मनाने पहुंचे हैं. वीडियों में देखा जा सकता है कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कितनी ज्यादा भीड़ में लोग उमड़े हैं और एक साथ मिलकर रंगों के त्योहार होली का जशन मना रहे हैं.…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : देशभर में आज होली का जशन मनाया जा रहा है. हर तरफ होली की धूम मची हुई है. होली के दिन रंगों से खेलने में तो सबको बड़ा मज़ा आता है. बच्चे, युवा या फिर बुजर्ग हर कोई इस दिन रंगों से होली खेलकर खुशियां मनाते हैं. लेकिन बाद में रंग उतारना सबसे मुश्किल काम होता है. बाजारों में मिलने वाले केमिकल से भरे रंग त्वचा को तो नुकसान पहुंचाते हैं, इन्हें हटाना भी बहुत मुश्किल होता है. कई बार ये रंग एक बार में नहीं हट पाते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि होली…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : स्थानीय दयाल नगर में बाबा श्याम के फाल्गुन मेले के उपलक्ष में कढ़ी चावल का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर भक्तों में कढ़ी चावल का प्रसाद बांटा गया। होली के दिनों में बाबा खाटू श्याम राजस्थान में भारी मेला लगता है जिसमें भक्तों की मनोकामनाएं बाबा से मनवाने के लिए प्रार्थना करते हैं। इसी तरह जालंधर में भी बाबा श्री खाटू श्याम के फागुन मेले के उपलक्ष में लंगर का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने मिलकर खाटू श्याम जी के लंगर में सेवा की। इस अवसर पर तरसेम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अशोक सिक्का, सरबजीत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : किशनपुरा स्थित मां कालिका धाम ज्योतिष में शनिवार को मां चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाकाली चंडी यज्ञ में अमित शर्मा व संजीव शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हो पूजा अर्चना की। पूर्णाहुति के उपरांत मुख्य यजमान को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत मां की आरती कर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मां कालिका धाम ज्योतिष के संचालक व संस्थापक आचार्य इंद्रदेव काली (बबलु पंडित) ने कहा कि जनकल्याण अथवा भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने का कष्ट निवारण के…
सुखबीर बादल सुनील जाखड़ ने की हमले की निंदा अबोहर (वीकैंड रिपोर्ट) : अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलोट में किसान आंदोलनकारियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा 100 के करीब लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने 100 के करीब लोगों पर FIR नंबर 56 के तहत जान से मरने की कोशिश पर धारा 307, 353,186, 188,…
