किश्तवाड़ (प्रदीप वर्मा) : जम्मु काशमीर पर्यटन निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय सिंथन महोत्सव का आयोजन सिंथन मैदान, किश्तवाड़ में किया गया। किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर कला-संस्कृति और भाषा अकादमी के साथ मिल कर दो दिवसिय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लगभग 15000 से अधिक पर्यटकों ने शिरकत की। दो दिनों के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका मेहमानों और पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डीआईजी डोडा किश्तवाड़ आईपीएस डॉ. सुनील गुप्ता, उपायुक्त किश्तवाड़ देवांश यादव आईएएस, एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल, सीईओ किश्तवाड़…
Author: Pardeep Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : New Joining in AAP, जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार विरोधियों को झटके दे रही है। सबसे पहले पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाकर, उसके बाद एक के बाद एक अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं को आप में शामिल कर आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है। ताजा हालातों में आम आदमी पार्टी ने पूर्व कांग्रसी विधायक स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता के सपुत्र व तीन बार पार्षद रह चुके पूर्व पार्षद पवन कुमार गुप्ता को पार्टी में शामिल कर एक बार फिर से कांग्रेस को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Parkash Singh Badal Death : पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल सुप्रीमो सरदार प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वह 96 साल के थे। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने जहां दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है वहीं पंजाब सरकार ने भी बुधवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह 10:00 पार्टी के सेक्टर 28 चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में लाया…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Captain Confrance for BJP : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ साल के असाधारण प्रदर्शन के आधार पर जालंधर उपचुनाव लड़ रही है। आज यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में, देश का कद विश्व स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा, “श्री मोदी के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar By-election Candidates : लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है,जिन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए है। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल का चुनाव चिन्ह ‘कमल’, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू का चुनाव चिन्ह ‘झाडू’, शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी डा. सुखविंदर सुखी का चुनाव चिन्ह ‘तकड़ी’ और इण्डियन नैशनल कांग्रेस की उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी का चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ है। अन्य उम्मीदवारों में नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कई दिनों से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की खबर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह ने मोगा के गांव रोडे आत्म समर्पण किया है। ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह पिछले करीब 36 दिनों से फरार चल रहे थे। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने अपने आत्म समर्पण के लिए कई बार वीडियो संदेश भी भेजें थे। मोगा के गांव रोडे खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। गिरफ्तारी से पहले ही पुलिस अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर एनएसऐ (राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट)…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Earthquake in Punjab: मंगलवार रात्रि पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 रिएक्टर स्केल पर आंकी गई है। लगभग 10:30 पर भूकंप के झटके लोगों द्वारा महसूस किए गए। इस दौरान अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके इतने तेज लगे कि लोग भूकंप घबराकर अपने घरों से बाहर निकल सड़कों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किलोमीटर गहराई में अफगानिस्तान का फायजाबाद था। इस…
मुम्बई (वीकै़ड रिपोर्ट) : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व डायरेक्टर सतीश कोशिका गुरुवार सुबह को अचानक निधन हो गया। सतीश कौशिक ने 66 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मौत की वजह अटैक बताई जा रही है। सतीश के निधन की खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त व अभिनेता अनुमप खेर ने की है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, ‘जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) :Sai Sandhya at Jalandhar’ श्री साई मिलन सेवा संघ की बैठक शक्ति नगर में सम्पन्न हुई। इस विशेष बैठक के दौरान संघ के सरपरस्त भूषण आनंद व चेयरमैन राजिंद्र शर्मा ने अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) को संस्था का उप चेयरमैन नियुक्त किया। संस्था के प्रधान रविन्द्र कुमार ने अशोक सरीन का संस्था में स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने संस्था मे नई ज़िम्मेवारी देने के लिए सभी सदस्य का का धन्यवाद करते हुए तन मन से सेवा करने का विश्वास दिला कहा धार्मिक समाजिक कार्य करने का अवसर एवं प्रभु सेवा के लिए कार्यकरने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Antim Ardaas : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के स्पोटर्स सेक्रेटरी सतपाल सेतिया की आत्मिक शांति के लिए उनकी रस्म किरया जेल रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित की गई। इसमें समाज की विभिन्न शख्सीयतों ने सतपाल सेतिया को श्रद्धासुमन भेंट किए। सतपाल सेतिया के पुत्र संजय सेतिया (संजू) व परिवार के अन्य सदस्यों को सभी ने ढांढस बंधाया। Antim Ardaas : डीएमए के चेयरमैन प्रदीप वर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में डीएमए सेतिया परिवार के साथ खड़ा है और कभी भी सेतिया परिवार को किसी भी प्रकार की जरूरत होगी डीएमए आगे बढ़कर मदद करेगा। इस…
