जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट) Bus roll down from pul : अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस कि जम्मू के झज्जर कोटली में खाई में गिरने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में लगभग 70 के करीब यात्री सवार थे जिनमें से 8 की मृत्यु होने का समाचार है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। बाकी यात्रियों को राहत कार्यों में बचा लिया गया है। घटना सुबह 6 बजे की है। https://twitter.com/ANI/status/1663379843504029697?t=xGpk3IlCxLlA2FWZQG833Q&s=19 जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जम्मू-कश्मीर को रवाना हुई थी। झज्जर कोटली पहुंचते हुए ड्राइवर ने…
Author: Pardeep Verma
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) IPL Finlay Match : 28 मई रविवार को आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बारिश के कारण नहीं हो सका। अब आईपीएल के चैंपियन का फैसला सोमवार को रिजर्व डे में होगा। लगातार बारिश के कारण रविवार को टॉस भी नहीं हो सका। अहमदाबाद में बारिश ने स्टेडियम को तालाब में तब्दील कर दिया। अतंतहः अंपायरों को दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर मैच नहीं कराने का फैसला किया गाया। रविवार को होने वाला फाईनल मैच बारिश के चलते आखिरकार रद्द ही करना पड़ा। पहले ये मैच…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार प्रशासनिक अधिकारियों को बदलने का सिलसिला निरंतर जारी है। सोमवार को नई जारी हुई सूची में फिर से 9 आईएएस अफसरों को बदलि गया है। सूची के अनुसार जालंधर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सरांगल को 22 मई से 16 जून तक मसूरी में होने वाली मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है और उनकी जगह पर दीपशिखा शर्मा को जालंधर का डीसी नियुक्त किया गया है। बता दें कि दीपशिखा शर्मा फिलहाल जालंधर डिवेलपमेंट अथार्टी (जेडीए) का कार्यभार संभाल रही है। वह 16 जून तक डीसी जालंधर का कार्यभार भी संभालेंगीं।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : वीकैंड रिपोर्ट के ब्यूरो चीफ व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के कैशियर वरुण गुप्ता की नानी श्रीमती कृष्णा देवी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार लुधियाना के गांव सनेत के श्मशानघाट में आज शाम साढ़े 5 बजे होगा। वीकैंड रिपोर्ट के संपादक प्रदीप वर्मा ने शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Attack on Rudar Sena President: थाना नंबर 3 के अंतर्गत आते खिंगरा गेट में रविवार शाम बड़ी वारदात हुई है। यहां रुद्र सेना संगठन के अध्यक्ष दिनेश कुमार की दुकान पर रविवार शाम हमला करके हमलावरों ने जमकर तोडफ़ोड़ की और कैश व सोने की चेन लूट ले गए। इस बारे में थाना नंबर 3 पहुंचे दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम एक छोटा बच्चा ढन मोहल्ला से गुजर रहा था और तेल खत्म होने के कारण उसने एक्टिवा को किक मारनी शुरू कर दी। वह जहां किक मार रहा था वहां फैन भगत सिंह क्लब…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती का दौर शुरू हो चुका है। जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनावों में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में है जिनके लिए लगभग 8.5 लाख के करीब वोटरों ने वोटिंग की है। ज्यादा में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है शुरुआती रुझान आने शुरू हुए हैं लगातार अपडेट के लिए आप इस लिंक को हर 1 घंटे के बाद दोबारा खोलें। हम आपको लगातार अपडेट देने की कोशिश करते रहेंगे। 2:00 बजे अपडेट – 1:00 बजे अपडेट – 12:00 बजे अपडेट – 11:15 बजे अपडेट : -…
जालंधर में रहता हर प्रवासी भाजपा को वोट डाले और डलवाये : दिनेश नीरहुआ जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट ) : Nirhaua at Jalandhar : भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा उपचुनाव के तहत वेस्ट हल्के में सांसद व लोकप्रिय भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ ने एक जनसभा का आयोजन किया जो देखते ही देखे एक विशाल रैली बन गई। इस विशाल जनसभा के आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार यादव, मनोज वर्मा और भोला ख़ुशवाहा ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल प्रधान मनीष…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पूर्व विधायक स्व. राजकुमार गुप्ता के बेटे व पूर्व पार्षद पवन कुमार गुप्ता गत दिनों कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उसी कड़ी में आज श्री गुप्ता ने आप सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। श्री गुप्ता ने केजरीवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। केजरीवाल ने गुप्ता का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया और कहा कि स्वर्गीय राज कुमार गुप्ता जी की जालंधर में एक अलग ही पहचान थी। पवन गुप्ता के राजनीतिक अनुभव से पार्टी को इस उपचुनाव, नगर निगम…
किश्तवाड़ (प्रदीप वर्मा) : जम्मु काशमीर पर्यटन निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय सिंथन महोत्सव का आयोजन सिंथन मैदान, किश्तवाड़ में किया गया। किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर कला-संस्कृति और भाषा अकादमी के साथ मिल कर दो दिवसिय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लगभग 15000 से अधिक पर्यटकों ने शिरकत की। दो दिनों के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका मेहमानों और पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के समापन समारोह में डीआईजी डोडा किश्तवाड़ आईपीएस डॉ. सुनील गुप्ता, उपायुक्त किश्तवाड़ देवांश यादव आईएएस, एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल, सीईओ किश्तवाड़…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : New Joining in AAP, जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार विरोधियों को झटके दे रही है। सबसे पहले पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाकर, उसके बाद एक के बाद एक अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं को आप में शामिल कर आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है। ताजा हालातों में आम आदमी पार्टी ने पूर्व कांग्रसी विधायक स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता के सपुत्र व तीन बार पार्षद रह चुके पूर्व पार्षद पवन कुमार गुप्ता को पार्टी में शामिल कर एक बार फिर से कांग्रेस को…
