जालंधर, 30 मार्च 2026: (वीकैंड रिपोर्ट) Milk Price Hike : बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। जालंधर में दूध की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी, जिससे लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। यह फैसला खालसा डेयरी वेलफेयर सोसायटी की जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में हुई अहम बैठक में लिया गया। डेयरी संचालकों का कहना है कि मौजूदा हालात में पुरानी कीमतों पर दूध बेचना अब संभव नहीं है। क्यों बढ़ी दूध की कीमत ? डेयरी मालिकों के अनुसार, कीमत बढ़ाने…
Author: Pardeep Verma
नेशनल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) Lashkar Terrorist Arrested in Delhi : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वह भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में वांछित था। प्राप्त कजानकारी के अनुसार लोन बांग्लादेश से अपना नेटवर्क चला रहा था और भारत में स्लीपर सेल तैयार करने में जुटा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था और भारत में हमलों की योजना बना रहा…
नेशनल डेस्क Murshidabad Clash Followup : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की तलाश के लिए करीब एक दर्जन पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही अन्य संदिग्धों को भी…
टैक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) Alternative of LPG Crisis : LPG गैस की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई पर सीधा असर डाला है। जहां पहले गैस चूल्हा हर घर की जरूरत था, वहीं अब लोग “Alternative Cooking Solutions” की तलाश में नए और पारंपरिक दोनों तरीकों की ओर बढ़ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में फिर से Traditional Chulha Comeback देखने को मिल रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में Induction Stove, Electric Appliances और अब “Electric Charcoal Burner” तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। क्या है Electric Charcoal Burner? Electric Charcoal Burner एक “Smart Cooking Device” है,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) LPG Supply New Rules : रसोई गैस को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां अगर उपभोक्ता PNG कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उन्हें LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। सरकार का यह कदम देश में गैस नेटवर्क के विस्तार को तेज करने और एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। LPG Supply New Rules: युद्ध का असर और गैस सप्लाई पर दबाव पश्चिम एशिया में जारी…
बेंगलुरु (वीकेंड रिपोर्ट) Air India flight diverted to Jeddah : बेंगलुरु से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही Air India की फ्लाइट AI133 को सोमवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते बीच रास्ते जेद्दा की ओर डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान लगभग 6 घंटे तक हवा में उड़ान भर चुका था, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पायलट ने विमान का रूट बदल दिया। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, 23 मार्च को बेंगलुरु (BLR) से लंदन हीथ्रो (LHR) जा रहे बोइंग 787-8 विमान में तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते…
नेशनल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) Gold Silver Market Crash : सोने और चांदी के बाजार में भारी गिरावट ने निवेशकों को झटका दे दिया है। महज दो महीनों में चांदी की कीमत 4.25 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 2 लाख रुपये से नीचे आ गई है। सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान चांदी में 26,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव घटकर 1,99,643 रुपये प्रति किलो रह गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी तेज गिरावट का अनुमान बाजार में किसी ने नहीं लगाया था। जनवरी में ऊंचे स्तर पर निवेश करने वाले निवेशकों…
बीएआई ने राज्य को सौंपी सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता ; 10 लाख इनाम की घोषणा जालंधर, 23 मार्च (वीकैंड रिपोर्ट) National Badminton Championship : पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है, क्योंकि राज्य 40 साल बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप पंजाब को सौंपी है। जानकारी देते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि यह चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम,जालंधर में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा…
अमृतसर/मंडी गोबिंदगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) AAP MLA Arrested: गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें लुधियाना के मंडी गोबिंदगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया, जिसकी पुष्टि पुलिस सूत्रों ने भी कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी अमृतसर के डीएम से जुड़े आत्महत्या मामले में की गई है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद से इस मामले में कार्रवाई की मांग…
इंदौर (वीकेंड रिपोर्ट) Indore electric car charging fire accident : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बंगाली चौराहे के पास स्थित बृजेश्वरी कॉलोनी में सुबह करीब 4 बजे लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी दौरान चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलती हुई घर के…
