
Today Horoscope for 6 January 2026
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अतिरिक्त प्रयास जरूरी होंगे। वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आर्थिक मजबूती की ओर कदम बढ़ेंगे। आय बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। करियर और कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। बिना सोचे-समझे धन उधार देने से बचें। प्रेम जीवन में सुखद सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाना होगा।
Today Horoscope for 6 January 2026
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा लेकिन अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अलग सोच अपनाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। प्रेम संबंधों में मतभेद की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा और उपहार मिल सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है और काम का दबाव बना रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। अजनबियों पर भरोसा न करें। सरकारी कार्यों में लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव संभव है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
Today Horoscope for 6 January 2026
यह भी पढ़ें :

साप्ताहिक राशिफल : जानिए कौन सी राशि बनेगी सुपर-भाग्यशाली और किन्हें रहना होगा सतर्क!
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कम प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए प्रतियोगी अवसर बनेंगे। सेहत में हल्की गिरावट संभव है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। मन परेशान रह सकता है और विरोधी सक्रिय रहेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। शाम के समय स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी का साथ मनोबल बढ़ाएगा।
Today Horoscope for 6 January 2026
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। काम का दबाव बना रहेगा और कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक और ससुराल पक्ष से तालमेल बनाए रखें। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आय में वृद्धि के योग हैं। अचानक धन लाभ संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। अधूरे काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में संवाद बेहतर होगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक चिंता कम होगी। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
Today Horoscope for 6 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा।
एस्ट्रोल्जर विवेक कटारीया को इंस्टाग्राम पर फॉलो करें
https://www.instagram.com/navgrah_vastu?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





