सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसे देखकर उन्हें प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के किसी भी स्त्रोत को गवाना नहीं है,और उन्हे पहचान का उनपर अमल करना होगा। मन में शांति बनी रहेगी, आप किसी भी मुद्दे को आसानी से हल कर पाएंगे।
Today Horoscope for 4 April 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप मौज मस्ती से कार्य करेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आपको किसी नई प्रॉपर्टी की जानकारी मिले, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह किसी दूसरे के हाथ लग सकती है। व्यापारी वर्ग को अपनी कुछ योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण पार्टी का आयोजन होगा और परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। कामकाज में किसी का साथ मिलने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य रहेंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के कुछ सदस्य आपकी सलाह पर चलेंगे, जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन यदि आप किसी क्रिएटिविटी में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो वहां पर सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके कामो में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको मदद मिल सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में पिछले अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी काफी समस्याओं को हल कर पाएंगे, लेकिन आपकी दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आपसे कुछ गलत काम करवा सकती है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जल्दी से अपना मकान बनाने की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप अपनी बुद्धि से काफी मसलों को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है। यदि ऐसा किया, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। घर और बाहर आपको सारे कार्य मीठे व्यवहार के कारण ही निकालने होंगे, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।
Today Horoscope for 4 April 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी भी मामले में पकड़ बनाकर रखती हैं, तभी आप उन्हें सफल करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप मनमर्जी के कार्य करेंगे, जिसके कारण आप किसी गलत काम में हाथ डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-