
Today Horoscope for 28 Nov 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कामों में धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी है। बेरोजगार लोगों के लिए आज नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। इसके अलावा, धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है और दिन रोमांच और उत्साह से भरा रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए यह दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। प्रमोशन और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। जिन लोगों के कानूनी मामले कोर्ट में चल रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और लव लाइफ में रोमांस और समझदारी से संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए आज नए लाभ के अवसर सामने आएंगे। शुक्रवार को धन संबंधी लाभ के अवसर बढ़ेंगे और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में नए लाभ के अवसर मिलेंगे, जिन्हें संभालकर उपयोग करना चाहिए। आपके अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। हालांकि, आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। छात्रों के लिए शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन का दिन है। प्रेम जीवन में आज साथी के साथ मनमुटाव की संभावना बनी हुई है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं और मन कुछ बातों को लेकर बेचैन रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में मानसिक तनाव महसूस हो सकता है और कुछ मामलों में उलझन भी रहेगी। आज आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। लव लाइफ में दिन तनावपूर्ण रहेगा। गंभीर मामलों में संयम बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज की व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आप दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। संतान की ओर से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिन लोगों को कामकाज को लेकर परेशानियां थीं, उनके लिए आज नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन में साथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।
Today Horoscope for 28 Nov 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का रहेगा, खासकर विरोधियों और गुप्त शत्रुओं के प्रति। कुछ कार्य ऐसे होंगे जिनमें सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में अड़चनें आने से आपका मन उदास रह सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी पर अंधविश्वास न करें। आज आपको मांगलिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सफलता से भरा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। जिन लोगों के पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले चल रहे हैं, उनके लिए आज फैसला अनुकूल रह सकता है। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उनके लिए आज नए और बेहतर अवसर सामने आ सकते हैं। नई योजनाएं आपके लिए कारगर साबित होंगी और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्यार और खुशियाँ बनी रहेंगी। सेहत में गिरावट थी, वह सुधरने लगेगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्कता और संभलकर चलने का रहेगा। कामकाज में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिससे मन उदास रह सकता है। नौकरी में आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा और अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि, कुछ पुराने मामले आज हल होने की संभावना है, जिससे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कारोबार करने वालों को आज बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है। घर की खरीदारी में कुछ धन खर्च होगा। प्रेम संबंधों में साथी का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर और कारोबार में उन्नति और सफलता के योग हैं। नए अवसरों की प्राप्ति संभव है। जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लगे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। हालांकि, किसी भी बहकावे में आने से बचना जरूरी है। दोस्त या परिचित द्वारा दी गई गलत सलाह पर भरोसा करने से बचें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन खर्चों में वृद्धि वाला रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे मानसिक चिंताओं से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज नई और बेहतर नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। प्रेम जीवन में संयम बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि साथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। सेहत के प्रति भी आज विशेष ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के साथ शुभ रहेगा। किसी भी कार्य को करते समय संयम बरतना आवश्यक होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान संबंधी किसी मामले को लेकर चिंता हो सकती है। किसी काम में लापरवाही करने से बचें। शेयर निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। शत्रुओं के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।
Today Horoscope for 28 Nov 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और अपने वाणी व व्यवहार से काम करने का यह अच्छा समय है। आज यात्रा का संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। साथ ही आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





