
Today Horoscope for 21 June 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा के पूर्ति के लिए रहेगा। भाई बांधुओं के साथ आप कुछ समय बताएंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होंगी। आप लोगों से भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आप सभी के प्रति सहज व सम्मान का भाव रखेंगे किसी अजनबी से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। कुछ संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। अपनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा और आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होंगी। आप संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी काम में सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ेंगे और परिजनों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नई भूमि, मकान और वाहन के खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी होगी और आपकी पद में प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपकी कुशलता में निखार आएगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। दान धर्म में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर नियंत्रण रखेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप उन्नति के पथ पर चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप घर बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।
Today Horoscope for 21 June 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों का वातावरण आनंदमय रहेगा और आप अपने रुके हुए कामों को तेजी से निपटने की कोशिश करेंगे और यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे पूरा अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित कोई समस्या आपके लिए परेशानी बन सकती है। आपको प्रशासन के कार्यों में ढील देने से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहें।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा, लेकिन आप किसी काम को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। फिर भी आपसे कोई गलती हो सकती है। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं पर विराम लगने से आपको समस्या होगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है और आप जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। व्यवहार में आप सहजता दिखाएं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी वाणी की सभ्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन उसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़े।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नेतृत्व क्षमता बढे़गी और प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके अंदर बना रहेगा। कुछ निजी विषयों में आप सक्रियता दिखाएं और महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे। यदि आप किसी नए निवेश को करने की आदत को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप सावधानी बरतें और व्यापार में आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों पर ध्यान नहीं देंगे। अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामों को प्राथमिकता देंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। सीखने पर आप पूरा जोर देंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र के कामों में सूझबूझ दिखाएं। साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। काम की गति आज प्रभावित रहेगी।
Today Horoscope for 21 June 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और परिजनों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सभी के प्रति मान सम्मान बनाए रखें। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और घर परिवार में सदस्यों के बीच चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





