
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 23 May 2026 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के संकेत दे रही है। कुछ लोगों के लिए दिन मनोरंजन और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाला रहेगा, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, हालांकि ऑफिस में काम की अधिकता बनी रहेगी। सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पहले से किसी बात को लेकर मन में धारणा बनाना नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं और पुराने लोगों से रिश्तों में सुधार होने से बड़ी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं, इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ और अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, हालांकि उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार का माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन वाद-विवाद से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन आगमन के योग हैं। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी मित्र का आगमन मन को प्रसन्न करेगा।
Rashifal 23 May 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलने से खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक समस्याएं तनाव दे सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में धन लाभ होगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हालांकि संतान पक्ष से परेशानी मिल सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार और कारोबार में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों और कटु वाणी से बचें। दोस्तों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा। मेहनत और फोकस से बड़ा लाभ मिल सकता है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। नए कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी और व्यापार में प्रगति होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आर्थिक सुख-समृद्धि में वृद्धि के संकेत हैं। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे। परिवार और अपनों की सलाह से लाभ मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात सुखद रहेगी। शिक्षा और करियर से जुड़े कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जा महसूस करेंगे, लेकिन खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धन लाभ के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से मन परेशान रह सकता है। परिवार में आनंद और उत्साह बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा। धैर्य में कमी आ सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करना आपके लिए शुभ माना गया है।
Rashifal 23 May 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। धन प्राप्ति से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पति-पत्नी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सुख मिलने की संभावना है। करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में साथी को महत्व दें और लोगों के प्रति सकारात्मक सोच बनाए रखें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


