





नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Amul Ghee and Butter Price Hike : रोशनी के त्योहार दिवाली से ठीक पहले आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की ओर से लागू किए गए नए दामों का असर उन परिवारों पर पड़ेगा, जो त्योहारी सीजन में मिठाइयां और पारंपरिक पकवान बनाने के लिए इन उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।
1 किलो अमूल घी ₹50 महंगा, मक्खन के दाम भी बढ़े
कंपनी की नई दरों के अनुसार, एक किलो अमूल घी के पैक की कीमत ₹630 से बढ़कर ₹680 हो गई है। वहीं, 500 ग्राम प्योर घी की थैली अब ₹325 के बजाय ₹345 में मिलेगी। मक्खन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। 100 ग्राम मक्खन का पैकेट ₹63 से बढ़कर ₹66 हो गया है, जबकि 500 ग्राम मक्खन के पैक की कीमत ₹310 से बढ़कर ₹325 पहुंच गई है।
Amul Ghee and Butter Price Hike : ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट हुए नए रेट
अमूल के ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म पर भी कई उत्पादों की कीमतें अपडेट दिखाई दे रही हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अमूल गाय का घी ₹740 प्रति लीटर, सागर घी ₹710 प्रति लीटर और भैंस का घी ₹720 प्रति लीटर की दर पर सूचीबद्ध है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिलीवरी ऐप्स पर प्योर घी के लोकप्रिय पैक और कॉम्बो पैक आउट ऑफ स्टॉक भी दिखाई दे रहे हैं।
त्योहारी मांग और सप्लाई में कमी से बढ़ी परेशानी
त्योहारी सीजन में घी और मक्खन की मांग बढ़ने के बीच बाजार में सप्लाई की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं। गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद समेत कई शहरों के खुदरा व्यापारियों के अनुसार, अमूल गाय के घी का स्टॉक लगातार कम हो रहा है। पुणे, कोलकाता और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में भी उत्पादों की उपलब्धता को लेकर परेशानी बताई जा रही है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स से मांग के मुकाबले कम माल मिल रहा है, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


