

अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट) : Ayodhya Ram Mandir Firing : अयोध्या के राम मंदिर में सुरक्षा के लिए तैनात एक जवान के माथे पर गोली लगने की खबर सामने आयी है। यह घटना बुधवार सुबह की है। जिस जवान को गोली लगी उसका नाम शत्रुघ्न विशवकर्मा है और उसकी उम्र 25 साल की है। जब वो अपनी ड्यूटी पे तैनात था तो उसके पास और भी जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। गोली सामने से जवान के सिर पर आकर लगी। उसके साथी सुरक्षा कर्मी ने उसे उठाया और उसी वक़्त हस्पताल ले गए। हस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Punjab DSP Suicide : पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Ayodhya Ram Mandir Firing : मंदिर में जवान की मौत होने से चारों तरफ भगदड़ मच गयी। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के स्थान पर पहुंच कर जांच की। पुलिस इस बात की खोज में लगी हुई है की गोली कहाँ से आयी ,किसने चलायी ,और जवान को गोली कैसे लगी। यह सारी बातें पोस्टमाटम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी। पुलिस ने इस बात की सूचना उसके परिवार वालों को भी दे दी है। जब यह घटना हुई तब वो जवान मंदिर के सामने बन रहे VIP गेट के पास तैनात था। यहाँ से राम मंदिर का मुख्या हिस्सा 150 फुट की दूरी पर है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


