
पंजाब(वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है कि चुनावो के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका , बता दे की संगरूर के धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कांग्रेस छोड़ बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।
इस्तीफ़ा देने के बाद गोल्डी ने सोशल मीडिया प्लैट फॉर्म पर लिखा: “सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे सम्बंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं।
जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे चंडीगढ़ और मान ने गोल्डी का पार्टी में स्वागत किया। गोल्डी ने एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया था। लोकसभा चुनावों में संगरूर से उन्हे कांग्रेस ने टिकट नहीं दी और उनकी जगह विधायक सुखपाल खैहरा को टिकट दी। बता दें कि इससे पहले दलवीर गोल्डी CM मान के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




