

तेलंगाना (वीकैंड रिपोर्ट)Telengana Accident –तेलंगाना के वारंगल और सूर्यापेट जिले में पिछले 24 घंटे में दो सड़क हादसे हुए जिनमें 10 लोगों की जान चले गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस की जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को वारंगल जिले के वर्धनपेट के नजदीक वारंगल खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकर स्ट्रीम पुल पर चार युवाओं की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उनकी मोटरसाइकिल बेकाबू हो गयी। जिसके कारण वो एक निजी ट्रेवल बस से टकरा गए। इन युवाओं की आयु सत्रह वर्ष की थी। ये घटना तब हुई जब ये चारों युवा येल्लांदा से वर्धनपेट जा रहे थे। ये युवा वर्धनपेट और येल्लांदा के रहने वाले थे। उनके नाम गणेश, एम् सिद्धू, वरुण तेज और अनिल कुमार थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है।
Telengana Accident :एक और दुर्घटना हुई जिसमें सूर्यापेट जिले में श्रीरंगपुरम कोराद के पास हैदराबाद-बिजवाड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर कार एक खड़ी हुई लॉरी से टकरा गयी। जिससे मौके पर ही छह लोगों की जान चले गयी। और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो हैदराबाद से बिजवाड़ा जा रहे थे। घायल लोगों को कोराद के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। इस हादसे के कारण लोगों को भी आने जाने में परेशानी हुई क्यूंकि आवाजाई ठप हो गयी थी। पुलिस मामला दर्ज करके इसकी जांच में लगी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


