
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) FIR Against College Principal : शहर के प्रतिष्ठित दयानंद आयूर्वैदिक कालेज के पूर्व प्रिंसीपल, सैंट्रल कोंसिल ऑप इंडिया मैडिसिन के पूर्व सदस्य व उसरे बेटा-बेटी पर मामला दर्ज होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले मे पुलिस ने लंबी जांच के बाद उक्त चार लोगों पर धारा 420 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। करीब 14 साल पहले गलत ढंग से पेपर करवाने का ये मामला सामने आया था। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले में शिकायात कर्ता ने आरोप लगाया था कि सैंट्रल कोंसिल ऑप इंडिया मैडिसिन के पूर्व सदस्य वैद्य जगजीत सिंह के बेटे कर्णवीर सिंह व बेटी रुपम सिंह ने 2011 मे उक्त कालेज के मैनेजमैंट कोटे से बीएएमएस की सीट प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होने केवल 25 प्रतिशत ही लैक्चर लगाए जबकि पेपर देने के लिए 75 प्रतिशत लैक्चर लगान अनिवार्य होते हैं। पर उनके पिता वेद्य जगजीत सिंह ने अपने प्रभाव का प्रयोग कर के इन्हे रोल नंबर दिलवा दिया और इन्होनें पेपर दे दिए।
मामले में चली लंबी जांच के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने डॉ. कर्णवीर सिंह, डॉ. रूपम सिंह, इन दोनों के पिता वैद्य जगजीत सिंह सभी निवासी सैक्टर 32 सी, चंडीगढ़ और दयानंद आयुर्वेदिक कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राज कुमार शर्मा (जोकि अब अस्ट्रेलीया मे सैटल हैं) के खिलाफ 420, 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
FIR Against College Principal
आपको बता दें कि दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार होशियारपुर में खड़का रोड पर स्थित श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की डॉ. अंजू बाला ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को होशियारपुर पुलिस के जरिए एक शिकायत उनके ध्यान में आई थी। उक्त शिकायत को जालंधर पुलिस कमिश्नर को ट्रांसफर कर दिया गया। इस शिकायत के बाद उक्त रिपोर्ट की जांच होशियारपुर में डीएसपी डिटेक्टिव द्वारा की गई थी। उक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले मंजीत सिंह ने बताया कि वैद्य जगजीत सिंह 2007 में सैंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मैडिसिन नई दिल्ली में सदस्य थे। उनके बेटे डॉ. कर्णवीर सिंह निवासी सेक्टर 32 सी, चंडीगढ़ ने मैनेजमैंट कोटे में दयानंद आयुर्वेदिक कालेज में बीएएमएस करने के लिए सीट ली थी। साथ ही 2011 में वैद्य जगजीत सिंह की बेटी डॉ. रूपम सिंह ने भी बीएएमएस करने के लिए सीट ले ली। ये सीट जालंधर के मैनेजमेंट कोटे से दी गई थी।
courtesy : e.i.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


