

जालंधर (ब्यूरो): होलसेल में सामान बेचने के लिए मशहूर अटारी बाजार में आज पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को भरी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली थी कि अटारी बाजार में ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान बेचा जा रहा है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोपड़ा फैंसी जनरल स्टोर, सोनू दी हट्टी, कमाल बैग हाउस व चुरंजी लाल राकेश कुमार नमक दुकानों पर छापेमारी कर 400 नग नकली उत्पाद बरामद किये हैं। पुलिस सामान अपने कब्जे में ले लिया और दुकानदारों को थाना 3 व 4 में बुला कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

