
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : March Bank Holidays : मार्च महीने की शुरुआत होने जा रही है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। त्योहारों की वजह से मार्च में 14 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा, यानी बैंक हॉलिडे रहेगा। ऐसे में अगर बहुत जरूरी काम है, तो फिर इस महीने के बाकी बचे दिनों में ही निपटा लें। अगले महीने होली से लेकर गुड फ्राइडे जैसे तमाम मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। RBI ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मार्च महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं-
March Bank Holidays : मार्च में कब बैंक रहेंगे बंद?
- 01 मार्च 2024- चापचर कुट के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेगा.
- 03 मार्च 2024- रविवार के कारण देशभर में बैंकों में अवकाश रहेगा.
- 08 मार्च 2024- महा शिवरात्रि/शिवरात्रि के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
- 09 मार्च 2024- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
- 10 मार्च 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 17 मार्च 2024- रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा.
- 22 मार्च 2024- बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 मार्च 2024- दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहने वाला है.
- 24 मार्च 2024- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 25 मार्च 2024- होली के कारण बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, पटना, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंक रहेंगे.
- 26 मार्च 2024- होली या याओसांग डे के कारण भोपाल, इंफाल, पटना में बैंक बंद रहेगा.
- 27 मार्च 2024- होली के कारण पटना में अवकाश रहेगा.
- 29 मार्च 2024- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक रहेगा.
- 31 मार्च 2024- रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


