
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) – Action on Violation of whip : हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, उनमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं।
स्पीकर ने दलबदल कानून के तहत ये फैसला सुनाया है और सभी को अयोग्य करार दिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा, ”विधानसभा में बजट पारित करने के समय ये विधायक मौजूद नहीं थे। मैनें उनको अयोग्य घोषित कर दिया है। ये विधायक किसी और पार्टी से जीतते हैं और किसी और विधायक को वोट करते हैं।”
Action on Violation of whip : बजट के दौरान ये सभी विधायक गैरमौजूद थे। कांग्रेस ने इसके लिए विधायकों को व्हिप जारी किया था। इसी के उल्लंघन को लेकर स्पीकर के सामने कांग्रेस ने याचिका लगाई। इसपर बुधवार को सुनवाई हुई। अब स्पीकर ने फैसला सुनाया है। इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया। संकट को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शिमला भेजा। विक्रमादित्य सिंह और अन्य विधायकों से बात की गई। बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने नरमी दिखाई और इस्तीफा वापस लेने का एलान किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


