
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Manohar Joshi Passes Away… महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें बुधवार को हार्ट अटैक के बाद हिंदुजा अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 3 बजकर 2 मिनट पर निधन हुआ।मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर भी रहे हैं। ने एक बयान में बताया था कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जोशी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर थी।
Manohar Joshi Passes Away… महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे समेत कई नेताओं शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मनोहर जोशी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में सालों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं।” पीएम मोदी ने आगे कहा, ”उन्हें उनके परिश्रम के लिए भी याद किया जाएगा। एक विधायक, जिन्हें सभी चार विधानमंडलों में सेवा करने का सम्मान मिला है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





