
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Kalkidham Temple...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी की जनसभा भी होगी।
Kalkidham Temple… उत्तर प्रदेश के संभल में हिंदू तीर्थस्थल कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्षों में हमने नया भारत देखा है। देश नए विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अबू धाबी में भी मंदिर बन गया है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बना। अध्योध्या में पांच सदी का इंतजार खत्म हुआ। कुछ लोगों ने आस्था से खिलवाड़ किया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





