
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : BJP National Convention… देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होनेवाले बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के करीब साढे 11 हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस अधिवेशन के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रतिनिधियों में देशभर से पार्टी के पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और निर्वाचित महापौर शामिल होंगे।
BJP National Convention… उन्होंने कहा कि इसका एक व्यापक संगठनात्मक एजेंडा होगा।रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘कांग्रेस और वामपंथी विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां करते हैं लेकिन भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो लोकतांत्रिक तरीके से अधिकतम संगठनात्मक कार्य करती है, चाहे वह पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी हो या राज्यों और जिलों में अन्य कार्यक्रम।’’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





