Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे पर गुरुवार को देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों के इस्तीफे के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए, इस्तीफा देने वाले विधायकों को शाम छह बजे तक स्पीकर के सामने पेश होने का आदेश दिया। कोर्ट ने विधायकों को स्पीकर से मिलकर इस्तीफे का कारण बताने के लिए कहा है। वहीं स्पीकर को भी आदेश दिया है कि वह आज ही विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लें। इस मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। इसी के साथ कोर्ट ने कर्नाटक के डीजीपी को सभी बागी विधायकों को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।
बता दें कि बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इन विधायकों ने विधानसभा स्पीकर पर इस्तीफा स्वीकार करने में जानबूझकर देरी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। कर्नाटक में अब तक कांग्रेस के 11, जेडीएस के 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही 2 निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा देकर सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। वहीं, कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग ने भी मंगलवार को इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने की बात कही। राजनीतिक उठापटक के बीच खबर आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश 17 जुलाई को एचडी कुमारस्वामी को बहुमत साबित करने का न्योता दे सकते हैं।
कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं, बहुमत का आंकड़ा 113 है। इसमें बीजेपी के 105 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के पास 80 और जेडीएस के पास 37 विधायक हैं। इस तरह से दोनों के पास कुल 117 विधायक हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन, 13 विधायकों के इस्तीफे से गठबंधन सरकार के पास 104 विधायक रह जाते हैं। हालांकि, अभी तक विधानसभा अध्यक्ष ने 13 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.