

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery in Jalandhar : जालंधर में चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। दो दिन पहले गुलाबदेवी रोड पर हुई पहली वारदात का मामला सुलझ नहीं सका था कि आज एक और लूट का मामला सामने आया है। जहां दातर के बल पर तीन लुटेरों ने “एक्टिव” पर एक आदमी को लूट लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक लुटेरा एक आदमी को दातर दिखाता रहा है जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल रहा है। लुटेरों ने पहले पीड़ित को फोन का पासवर्ड बताने के लिए मजबूर किया, फिर पीड़ित से नकदी, सेल फोन और एक्टिवा की चाबी छीनकर फरार हो गए।
Robbery in Jalandhar : सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे गुलाब देवी रोड पर एक मोड़ पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोक लेते है, जिसके बाद दातर के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना के दौरान लुटेरे एफजेड मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। ऐसे में बढ़ती चोरियों से लोगों के मन में दहशत का माहौल है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


