

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब के कई शहरों में आज बारिश की बूंदें बरस रही हैं। इससे लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने की आस है। हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट तय है। वैसे मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी मालवा को छोड़ अन्य पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावनाएं जताई थीं। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है और सुबह से इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
Punjab Weather Update : बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी। चंडीगढ़ में तो आज सुबह 3 बजे बारिश शुरू हो गई थी। शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़ में पूरे दिन बादल गरजने के साथ और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


