

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Terror of Dogs : ढोलेवाल पुल के नीचे आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को नोंच नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की मां ने लहूलुहान अवस्था में गोद में उठाकर बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें : Firing During Punjab Bandh : पंजाब बंद के दाैरान चली गोली, एक प्रदर्शनकारी घायल
Terror of Dogs : महिला ने बताया कि वह विजयनगर में रहती है। वह एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला देर शाम काम से घर लौटने के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने नौ वर्षीय बच्चे को साथ में लेकर ढोलेवाल के इलाके में सब्जी लेने गई। जहां से वापस लौटते समय ढोलेवाल पुल के नीचे आवारा कुत्तों ने उसके बेटे को घेरकर बुरी तरह से नोंच डाला। घटना में बच्चों की आंख, सिर व मुंह पर गहरी चोटें आई। वहीं घटना के बाद से बच्चा बुरी तरह से सहमा हुआ है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


