
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Firing in Jalandhar : महानगर में वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कल रात शहर के व्यस्ततम इलाके संतोखपुरा में एक कारोबारी ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर जमकर फायरिंग की। फायरिंग की यह घटना किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर घटित हुई। फायरिंग करने वाला BMS फैशन का मालिक लक्ष्य वर्मा है। एक महिला रजनी ने आरोप लगाया कि लक्ष्य वर्मा ने उनकी दुकानों पर कब्जा कर रखा है। वह उनसे जिस जमीन पर दुकानें हैं, उसके कागजात मांगता है। इसे लेकर अक्सर झगड़े करता रहता है। देर रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य सड़क पर खड़े होकर अपने दोस्तों और भाई प्रथम वर्मा के साथ शराब पी रहा थे। पहले गालियां निकालीं और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : Robbery in Jalandhar : जालंधर में लुटेरों का खाैफ बरकरार, गन प्वाइंट पर कार लूटी
Firing in Jalandhar : पीड़ित परिवार के विशु सैनी ने आरोप लगाया कि रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य वर्मा व उनके साथियों द्वारा हम पर हमला किया गया। हमारे गेट तोड़े गए। हमें जान से मारने की धमकी दी गई। हमें इनसे अपनी जान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना नंबर की पुलिस संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रही।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


