
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : G.Kishan Reddy Hospitalised : केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रविवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लाया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। उम्मीद है कि सोमवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है। तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद जी. किशन रेड्डी के समर्थकों में चिंता है। एम्स के बाहर भी उनके समर्थक जमने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : SC Decision on Divorce : अगर सुलह की गुंजाइश नहीं तो तलाक के लिए 6 माह का इंतजार जरूरी नहींः सुप्रीम कोर्ट
G.Kishan Reddy Hospitalised : इस बीच, सरकार के मंत्री सोमवार को एम्स पहुंच सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी लगातार एम्स प्रबंधन के सम्पर्क में हैं। इससे पहले रविवार को रेड्डी ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी – ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनी ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा चर्चा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, दृष्टिकोणों और विचारों पर प्रकाश डालती है।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





