
दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Holi Special Trains List : भारतीय रेल ने होली पर 13 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सभी ट्रेनों में होली के आप-पास की तारीख की सीटें फुल हो चुकी है। ऐसे में रेलवे ने इन यात्रियों को राहत देने का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि टिकट की भारी मांग को देखते हुए होली के अवसर पर 13 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से 11 ट्रेनें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार से चलेंगी। इसके अलावा दो ट्रेनें बठिंडा और चंडीगढ़ से चलाई जाएंगी। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग अगले एक से दो दिन में शुरू हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें : Delhi Nikki Yadav Murder : दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में रखी लाश
Holi Special Trains List : होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
| गाड़ी संख्या | रेल गाड़ी का नाम | यहां से यहां तक | तीथि और फेरे |
| 04066/04065 | दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. | पुरानी दिल्ली से पटना | 4 मार्च से 12 मार्च तक छह फेरे |
| 04068/04067 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. |
नई दिल्ली से दरभंगा | 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे |
| 04070/04069 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से सीतामढ़ी | 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे |
| 04064/04063 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से जोगबनी | 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे |
| 04062/ 04061 | सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. | पुरानी दिल्ली से बरौनी | 3 मार्च से 11 मार्च तक 4 फेरे |
| 04060/04059 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से जयनगर | 3 मार्च से 11 मार्च तक 6 फेरे |
| 04412/04411 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से सहरसा | 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे |
| 04048/04047 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से मुजफ्फरपुर | 6 मार्च से 9 मार्च तक 4 फेरे |
| 04052/04051 | फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से वाराणसी | 3 मार्च से 13 मार्च तक 8 फेरे |
| 04672/04671 | एसवीडीके फेस्टिवल स्पेशल Exp. | नई दिल्ली से कटरा | 5 मार्च से 13 मार्च तक 4 फेरे |
| 04053/04054 | AC फेस्टिवल स्पेशल Exp. | आनंद विहार से उधमपुर | 6 मार्च से 10 मार्च तक 5 फेरे |
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



