
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Drunk Man Urinated On Woman : शराब के नशे में धुत एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने बिज़नेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री (70) पर पेशाब कर दिया। पीड़ित महिला ने केबिन क्रू को सूचना दी, लेकिन उन्होंने यात्री को नहीं पकड़ा और वह विमान लैंड करने के बाद बेखौफ वहां से चला गया। पी़ड़िता के मुताबिक घटना 26 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान AI-102 में घटी, जो न्यूयॉर्क-जेएफके हवाई अड्डे से स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास रवाना हुई थी। दोपहर के भोजन के तुरंत बाद और जब लाइट बंद कर दी गई, एक अन्य यात्री मेरी सीट पर आया जो पूरी तरह से नशे में था, उसने अपनी पैंट की जिप खोली और पेशाब कर दिया।
यह भी पढ़ें : Necklace of Shoes Pannu Neck : गुरपतवंत पन्नू के गले में जूतों का हार डालो, एक लाख डॉलर इनाम पाओ
Drunk Man Urinated On Woman : DGCA ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि हम एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एक सूत्र ने कहा कि महिला द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक पत्र भेजे जाने के बाद ही एयर इंडिया ने जांच शुरू की है। पीड़ित बुजुर्ग महिला यात्री ने अपने पत्र में कहा कि विमान का केबिन क्रू सक्रिय नहीं था और मेरी बात मानने को भी तैयार नहीं था। उन्होंने लिखा कि मैं व्यथित हूं कि एयरलाइन ने इस घटना के दौरान मेरी सुरक्षा या आराम सुनिश्चित करने का कोई प्रयास नहीं किया।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


