

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Strange Marital Dispute : यहां रेप पीड़ित महिला 8 साल के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई जहां वह करीब दो घंटे तक ऊपर ही बैठी रही। पीड़िता बाड़मेर की निवासी है और उसकी उम्र 28 साल है। महिला पुलिस से इंसाफ न मिलने पर टैंकी पर चढ़ी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका एक केस महिला थाने में दर्ज है जिस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे वह परेशान है। महिला और बच्चे के पानी पर चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम भी बुलवाई गई।
यह भी पढ़ें : Beware of WhatsApp Beauties : WhatsApp हसीनाओं से सावधान…वीडियो काल करके बिजनेसमैन से ठग लिए 6 लाख रुपए
Strange Marital Dispute : पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाया और आखिर में स्नार्कल लेडर मशीन की सहायता से महिला और उसके बच्चे को नीचे उतारा गया। महिला का आरोप है कि उसका 15 साल की उम्र में बाल विवाह हुआ था और उसके पति ने इच्छा के खिलाफ कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।महिला का आरोप है कि उसके परिवार के लोगों ने उसे कमरे में बंदी बना कर रखा था और पति हर दिन मारपीट करता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


