
खन्ना (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident in School : ललहेड़ी रोड स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक छात्र करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जानकारी के अनुसार तीसरी क्लास में पढ़ता 8 साल का बच्चा स्कूल में बने बाथरूम के पास जा रहा था। इस दौरान वहां बनाए गए करीब 30 फीट गहरे गड्ढे का ढक्कन टूटा हुआ था। बच्चा खेलते-कूदते वहां से गुजर रहा था कि उसमें गिर गया, वहां पर बिजली का काम कर रहे व्यक्ति ने उसे देख लिया।
यह भी पढ़ें : NIA Raids on IELTS Center : टूर एंड ट्रेवल के कारोबारी के घर और IELTS सेंटर में NIA की रेड
Accident in School : शोर मचाने पर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा, जिन्होंने तुरंत बच्चे को बचाने के लिए रस्सा नीचे फैंका। बच्चा उसे किसी कारण नहीं पकड़ पाया। बच्चे को रोते-बिलखते देख बिजली मैकेनिक खुद गड्ढे में गिर गया और बच्चे को रस्से के सहारे बाहर निकाला। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बिजली मैकेनिक के भी चोट आई है। घायलों को सिविल अस्पताल में खन्ना में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





