
वाघा पुराना (वीकैंड रिपोर्ट): गेंहू की स्टोरेज के बारे में सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदी गई गेंहू की समय पर संभाल ना होन के कारण 354180 गेंहू की बोरियां अचानक हुई बारिश में भीग गई हैं। यह इससे पहले हुई हल्की बारिश में पहले भी भीग चुकी है। इतनी बड़ी तादाद में गेंहू की बोरियों का भीग जाना सरकार की ढीली कार्रवाई का सबूत है। समय पर इसे सही स्थान ना रखे जाने के कारण यह बर्बादी हुई है। अगर समय रहते इस गेंहू को स्टोर में रख दिया जाता तो यह बर्बादी ना होती।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

