
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Crime Traced in Jalandhar : Commissionerate Police द्वारा Urban Estate में Mannapuram Finance में हुई सनसनीखेज़ लूट का पर्दाफाश किया गया है, जहाँ 24 जुलाई को बड़ी मात्रा में सोना और 2.34 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इससे सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar ने बताया कि पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर जिले के गाँव बिलगाम के रहने वाले एक मुलजिम प्रशांत कुमार निवासी को गिरफ़्तार किया है, जो अपने चचेरे भाई दीपक और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गया था। Police Commissionerate ने बताया कि टीमों ने वारदात में इस्तेमाल की गई जाली नंबर प्लेट वाली एक Motorbike भी बरामद की गई है।
भुल्लर ने कहा कि पुलिस द्वारा लूट में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है और बाकी मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए बिहार पुलिस के साथ नज़दीकी संपर्क में है। प्राथमिक जांच में प्रशांत ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में राज मिस्त्री और Floor Tiles Fittings का काम करता था, जहाँ वह डेढ़ साल से परिवार समेत रह रहा था। Police Commissionerate ने कहा कि दीपक अपने साथियों के साथ तीन बाईकें और एक कार लेकर 15 जुलाई, 2021 को प्रशांत के पास पहुँचा और प्रशांत ने उनके लिए किराए के मकान का प्रबंध किया। इस के बाद इन सब ने लूट की साजिश रची और अपनी योजना को अंजाम दिया।
Crime Traced in Jalandhar : श्री भुल्लर ने बताया कि यह सभी 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे के करीब Mannapuram Finance की ब्रांच में गए, जहाँ इन समूचे स्टाफ को बंदूक की नोक पर लेकर उनको सेफ रूम में धकेल दिया। इस के बाद यह बड़ी मात्रा में सोना और 2.34 लाख रुपए की नगदी लूट कर फ़रार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से इस लूट की सभी पहलूओं से तकनीकी तौर पर बारीकी से जांच की गई और मुलजिम को पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने तकनीकी और अन्य ख़ुफ़िया जानकारी के द्वारा मुलजिमों और उनके ठिकानों का पता लगाना शुरू किया और आखिर सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला ज्वाला सिंह नगर पहुँची गई।
पुलिस की तरफ से होशियारपुर जिले के गड़शंकर में मुलजिमों के एक अन्य ठिकाने का भी पता लगाया गया है, जहाँ मुलजिम लूट के बाद कुछ समय के लिए ठहरे थे, इमारत गाँव फतेहपुर के निवासी अमरजीत सिंह की है। Police Commissionerate ने कहा कि Police Parties की तरफ से किराये के मकान के सुरागों का पता लगाया गया, जहाँ सभी मुलजिम 15 जुलाई, 2021 को सुल्तानपुर लोधी में ठहरे थे, जिस कारण जांच प्रशांत कुमार की तरफ मुड़ी, जिसकी तरफ से आरोपियों के लिए उक्त कमरे का प्रबंध किया गया था। उन्होंने बताया कि लूट के बाद प्रशांत अपने परिवार समेत फ़रार हो गया था, जिस को बाद में पश्चिमी दिल्ली के रघबीर नगर से काबू किया गया।
Police Commissionerate ने कहा की लूटे हुए सोने को बाज़ार में बेचने के बाद प्रशांत को अपना हिस्सा मिलना था, Mannapuram Finance Branch में से लूटे 2.34 लाख रुपए में से 50,000 रुपए उस ने हिस्से के तौर पर प्राप्त कर लिए थे। Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar ने कहा कि Police Teams की तरफ से जल्दी ही बाकी मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने Special Operations Unit के Incharge Harminder Singh समेत इस वारदात को सुलझाने के लिए नियुक्त Commissionerate Police के आधिकारियों के Team Work की प्रशंसा की, जिन्होंने इस केस को सुलझाने के लिए अद्भुत पेशेवर वचनबद्धता का प्रदर्शन किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


