
21 Police Officers Of Punjab To Got Police Award On Republic Day
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 72वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब पुलिस के उन 21 कर्मचारियों/अधिकारियों को बहादुरी के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), विलक्षण सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और बेमिसाल सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित किया गया।
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पुरस्कार पाने वालों को बधाई देते हुए इन अधिकारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरी पंजाब पुलिस फोर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय का आभार जताया है।
पंजाब पुलिस के संगठित क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) के डीएसपी इंटेलिजेंस पंजाब बिक्रमजीत सिंह बराड़, एएसआई सुखविंदर कुमार और हेड कांस्टेबल परविंदर सिंह को बहादुरी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी (जेल) परवीन कुमार सिन्हा और आईजीपी वित्तीय जांच यूनिट अनन्या गौतम को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी पुलिस कमिश्नर लुधियाना राकेश अग्रवाल और चार पीपीएस अधिकारियों एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रुपिंदर सिंह, एसपी हेडक्वार्टर एसबीएस नगर मनविंदरबीर सिंह, डीएसपी बस्सी पठाना सुखमिंदर सिंह चौहान और डीएसपी पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर अशोक कुमार समेत 16 पुलिस कर्मचारियों/अधिकारी को बेमिसाल सेवा के बदले पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
बाकी अधिकारियों में इंस्पेक्टर प्रभजीत कुमार, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, एसआई सोमनाथ, एसआई निर्मल सिंह, एसआई अवतार सिंह, एसआई सुखजीत सिंह, एएसआई जसपाल सिंह, एएसआई परमिंदर कुमार, एएसआई दलजीत सिंह, एएसआई शिंदर पाल और एएसआई अनिल कुमार शामिल हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


