

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): स्थानिय दादा कलोनी में पड़ते संजय गांधी नगर मे आग लगने से एक महिला व लड़का गंभीर रुप से झुलस गए व घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा घर में खाना बनाते समय हुआ। बताया जा रहा है कि महिला खाना बना रही थी तो गैस सिलेंडर की पाईप लीक होने से अचानक आग लग गई जिसमें महिला व लड़का बुरी तरह से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर व्रिगेड की गाड़ी ने मोके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। महिला व लड़के को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की पहचान लखिया देवी (60) व लड़के की पहचान मुन्ना (20) के रुप में हुई है।
Please like our page www.facebook.com/weekenreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


