





हेल्थ डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Child Dehydration Symptoms : बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता हमेशा सतर्क रहते हैं। खासकर छोटे बच्चों को दस्त (Diarrhea) होने पर परिवार के लोग तुरंत इसे रोकने के उपाय तलाशने लगते हैं। बार-बार पतला मल आने से बच्चे के शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, जो छोटे बच्चों के लिए गंभीर स्थिति बन सकता है। इसी को लेकर आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जरूरी जानकारी साझा की है।
दस्त होने पर भी बंद न करें स्तनपान
आयुष मंत्रालय के अनुसार, बच्चे को दस्त होने पर भी उसके पोषण का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। अगर बच्चा मां का दूध पीता है तो बीमारी के दौरान भी स्तनपान बंद नहीं करना चाहिए। मां का दूध बच्चे को पोषण देने के साथ शरीर में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है। ऐसे में बच्चे को थोड़ी-थोड़ी देर में स्तनपान कराते रहना चाहिए। इसके अलावा उसकी उम्र के अनुसार हल्का और पौष्टिक भोजन भी देते रहें, ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें।
डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए दें ORS
दस्त के दौरान शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलते हैं। ऐसे में बच्चे को डिहाइड्रेशन से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए ओआरएस (ORS) का घोल दिया जा सकता है। इसे पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार साफ पानी में मिलाकर बच्चे को दें। इसके साथ ही बच्चे की उम्र के अनुसार पर्याप्त तरल पदार्थ और भोजन देते रहें। दस्त होने पर बच्चे को खाना-पीना बंद कराना सही नहीं है।
Child Dehydration Symptoms : इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
अगर बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हैं और पेशाब कम आ रहा है, मुंह सूख रहा है या आंखें धंसी हुई दिखाई दे रही हैं, तो इसे डिहाइड्रेशन के संकेत के रूप में लें। बच्चा असामान्य रूप से सुस्त दिखाई दे या मल में खून आए तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।
घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले बरतें सावधानी
आयुर्वेद में दस्त के लिए अनार के छिलके, बेल, जीरा और सोंठ जैसी चीजों का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल बताया गया है। हालांकि, छोटे बच्चों और शिशुओं को ये घरेलू नुस्खे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं देने चाहिए। खासतौर पर एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद बिल्कुल नहीं देना चाहिए।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


