





नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi welcomed PM Balendra Shah : भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद उपहार स्वरूप दिया।
राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद नेपाली प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां दोनों देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक आयोजित की गई।
PM Modi welcomed PM Balendra Shah : व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर होगी चर्चा
भारत और नेपाल के बीच हुई वार्ता में व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों देश दीर्घकालिक द्विपक्षीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ‘समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत’ शीर्षक से संयुक्त विजन दस्तावेज भी जारी कर सकते हैं। इसके तहत कनेक्टिविटी और ऊर्जा क्षेत्र की पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ नई परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने की भी उम्मीद है।
अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी ट्रेन सेवा
इस दौरे का एक अहम कार्यक्रम अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन भी है। यह ट्रेन करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और दोनों देशों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी। ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल होंगे। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। जनकपुरधाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी। इस रेल सेवा से भारत में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि जनकपुरधाम के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। साथ ही इससे दोनों देशों के धार्मिक पर्यटन और आपसी संपर्क को भी बढ़ावा मिल सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


