





ऑटो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- PUC Certificate Rules : देशभर के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) से जुड़ी अहम खबर है। केंद्र सरकार की ओर से जारी नए राजपत्र (Gazette Notification) के अनुसार, अब सभी वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता एक जैसी नहीं होगी। यह वाहन के भारत स्टेज (BS) एमिशन नॉर्म्स, उसकी उम्र और प्राइवेट या कमर्शियल इस्तेमाल पर निर्भर करेगी। नई व्यवस्था में पुरानी गाड़ियों के लिए प्रदूषण जांच के नियम सख्त किए गए हैं, जबकि नई BS-6 गाड़ियों को लंबी वैधता का लाभ मिलेगा। अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता 3 महीने, 6 महीने, 1 साल, 2 साल या 3 साल निर्धारित की गई है।
BS-1, BS-2 और BS-3 वाहनों को हर 3 महीने में कराना होगा टेस्ट
नए नियमों के अनुसार, BS-1, BS-2 और BS-3 मानक वाले सभी वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट केवल 3 महीने तक ही मान्य होगा। यानी इन वाहनों के मालिकों को हर तीन महीने में प्रदूषण जांच करवाकर सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। वहीं, BS-4 मानक वाले वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता 6 महीने तय की गई है। यह नियम प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहनों पर लागू होगा।
BS-6 प्राइवेट वाहनों के लिए उम्र के हिसाब से तय होगी वैधता
BS-6 मानक वाले प्राइवेट वाहनों के लिए सर्टिफिकेट की वैधता उनकी उम्र के आधार पर तय की गई है। नए नियमों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन से 6 साल तक पुराने वाहनों को हर 3 साल में एक बार PUC सर्टिफिकेट बनवाना होगा। वहीं, 6 से 10 साल पुराने प्राइवेट BS-6 वाहनों के लिए हर साल प्रदूषण जांच कराना जरूरी होगा। 10 साल से अधिक पुराने वाहनों को हर 6 महीने में PUC टेस्ट करवाना होगा।
BS-6 कमर्शियल वाहनों के लिए क्या है नया नियम?
कमर्शियल BS-6 वाहनों के लिए भी उम्र के आधार पर अलग-अलग समय-सीमा तय की गई है। रजिस्ट्रेशन से 6 साल तक पुराने कमर्शियल वाहनों को हर 2 साल में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। 6 से 10 साल पुराने कमर्शियल वाहनों के लिए हर साल प्रदूषण जांच अनिवार्य होगी। वहीं, 10 साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहनों को हर 6 महीने में PUC टेस्ट करवाना होगा।
PUC Certificate Rules : PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराने के नियम भी बदले
नई अधिसूचना में सर्टिफिकेट के रिन्यूअल को लेकर भी दो अहम प्रावधान बताए गए हैं। पहले से जारी PUC सर्टिफिकेट पर नई वैधता अवधि नियम लागू होने के बाद होने वाले पहले रिन्यूअल से प्रभावी होगी। इसके अलावा, अगर कोई वाहन मालिक सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट से 10 दिन पहले रिन्यूअल करवाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुरानी एक्सपायरी तारीख से ही प्रभावी माना जाएगा। वहीं, एक्सपायरी डेट गुजर जाने के बाद रिन्यूअल करवाने पर नई वैधता रिन्यूअल की तारीख से शुरू होगी।
वाहन मालिकों के लिए जरूरी है नियमों की जानकारी
नए नियमों के तहत अब वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी के BS मानक, रजिस्ट्रेशन की तारीख और प्राइवेट या कमर्शियल श्रेणी के अनुसार PUC की वैधता का ध्यान रखना होगा। समय पर प्रदूषण जांच और सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने से नियमों के पालन में मदद मिलेगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


