





धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Tulsi Vivah 2026 : हिंदू धर्म में तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह बेहद शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और विवाह में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं साल 2026 में तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा, इसकी पूजा विधि क्या है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।
तुलसी विवाह 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर, शनिवार को है। इसी दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर के घरों और मंदिरों में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा।
Tulsi Vivah 2026 : तुलसी और शालिग्राम विवाह की पूजा विधि
तुलसी विवाह के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके घर के आंगन, छत या पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। इसके बाद तुलसी के पौधे को साफ चौकी पर स्थापित करें और गन्ने की मदद से उसके चारों ओर सुंदर मंडप तैयार करें। मंडप को फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाएं। इसके बाद तुलसी के पौधे के पास भगवान शालिग्राम को विराजमान करें। माता तुलसी को लाल चुनरी, चूड़ियां और सुहाग की सामग्री अर्पित करें। भगवान शालिग्राम को हल्दी और चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद दोनों को फूलों की माला पहनाएं और विवाह की रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी करें। अंत में धूप-दीप जलाकर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की आरती करें। भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें।
तुलसी-शालिग्राम विवाह का क्या है धार्मिक महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने को कन्यादान के समान पुण्यदायी भी बताया गया है। मान्यता है कि जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं, उनके लिए तुलसी विवाह कराना शुभ होता है। इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होने और दांपत्य जीवन में प्रेम व सामंजस्य बढ़ने की कामना की जाती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


