





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Board Exam Date Sheet : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, ICSE यानी 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि ISC यानी 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे।
10वीं की परीक्षा 31 मार्च तक चलेगी
CISCE के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल के अनुसार, वर्ष 2027 की ICSE परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च 2027 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भारत और विदेश में बनाए गए कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ICSE कक्षा 10 की परीक्षा में 3,106 संबद्ध स्कूलों के करीब 2.70 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कुल 76 विषय रखे गए हैं।
Board Exam Date Sheet : 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से होगी शुरू
ISC कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। इस परीक्षा में 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। ISC परीक्षा में कुल 60 विषय शामिल किए गए हैं।
करीब 3.80 लाख विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
CISCE की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और रिवीजन की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


