





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Diwali Celebrate : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित ‘दिशा- एन इनीशिएटिव’ के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की पाँचों ब्रांचों—ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर रोड के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। “लेट द लाइट विदिन यू शाइन ब्राइटर” विषय पर आयोजित इस उत्सव में दीपावली के सांस्कृतिक महत्त्व को उजागर करने के साथ-साथ रचनात्मकता, पर्यावरण जागरूकता और सतत विकास की भावना को बढ़ावा दिया गया।
नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए अध्यापकों ने रामायण के प्रमुख पात्रों की वेशभूषा धारण कर रामायण का रोचक चित्रण प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने गीतों, नृत्यों और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें “गिगल्स एंड ग्लो”, पेपर लालटेन-मेकिंग, पेपर प्लेट रंगोली, तोरण-मेकिंग, सुगंधित मोमबत्ती-मेकिंग, कंदील-मेकिंग और वॉल एम्बेलिशमेंट जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने अंतर-सदनीय पर्यावरण-अनुकूल रंगोली प्रतियोगिता ‘सिंफनी ऑफ़ कलर्स’ में अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
Diwali Celebrate : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में SDG-13 (जलवायु कार्रवाई) के अंतर्गत ‘ग्रीन दिवाली’ मनाई गई। रंग-बिरंगी रंगोलियों और रचनात्मक ढंग से सजाए गए सूचना-पट्टों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के इको क्लब द्वारा प्रदूषण-मुक्त दीपावली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एंटी-क्रैकर एंड एंटी-प्लास्टिक कैंपेन’ चलाया गया। छात्र-अध्यापकों ने अपने शिक्षण-अभ्यास विद्यालयों में पटाखों के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई। सुंदर रंगोली सजावट और आकर्षक गतिविधियों ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। SDG-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) और SDG-13 (जलवायु कार्रवाई) को सुदृढ़ करते हुए इस आयोजन ने विद्यार्थियों को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पटाखों से दूर रहने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा समाज में खुशियाँ और सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लिया।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


