





अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट)- Ayodhya Deepotsav 2026 Digital Deep Daan : अयोध्या के ऐतिहासिक दीपोत्सव-2026 में इस बार तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अब देश-विदेश में रहने वाले रामभक्त भी अयोध्या पहुंचे बिना भगवान श्रीराम के चरणों में अपने नाम से दीप अर्पित कर सकेंगे। इसके लिए डिजिटल धार्मिक मंच ‘श्री मंदिर’ ऐप के माध्यम से एक लाख दीप जलाने की विशेष पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष दीपोत्सव में 30 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा है। इसी आयोजन में श्री मंदिर ऐप लगातार पांचवें वर्ष श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से दीपदान का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
एक, पांच, 11 और 21 दीप अर्पित करने का विकल्प
इस पहल के तहत दुनिया के किसी भी कोने में बैठा श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करके अयोध्या के राजद्वार में भगवान श्रीराम के चरणों में दीप अर्पित कर सकेगा। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार एक, पांच, 11 या 21 दीप जलाने का विकल्प चुन सकते हैं। बुकिंग के बाद अयोध्या में मौजूद विद्वान पुरोहित संबंधित श्रद्धालु के नाम और गोत्र से संकल्प लेकर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीप प्रज्वलित करेंगे।
दीपदान का वीडियो भी मिलेगा
इस पहल की खास बात यह है कि दीपदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। बाद में यह वीडियो संबंधित श्रद्धालु के साथ डिजिटल माध्यम से साझा किया जाएगा। इससे विदेशों और देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले रामभक्त भी अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ सकेंगे। खासकर बुजुर्गों और अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए यह पहल उपयोगी साबित हो सकती है, जो किसी कारणवश अयोध्या नहीं पहुंच पाते।
अखंड रामायण पाठ और महा-अन्नदान का भी आयोजन
श्री मंदिर ऐप की ओर से दीपदान के अलावा कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें अखंड रामायण पाठ, विद्वान आचार्यों और ब्राह्मणों का सम्मान एवं सेवा शामिल है। इसके साथ ही पांच हजार से अधिक साधु-संतों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए महा-अन्नदान और भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।
Ayodhya Deepotsav 2026 Digital Deep Daan : क्या बोले श्री मंदिर ऐप के संस्थापक?
श्री मंदिर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत सचान ने कहा कि किसी श्रद्धालु की आस्था और उसके आराध्य के पवित्र तीर्थस्थल के बीच भौगोलिक दूरी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री मंदिर का उद्देश्य है कि दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले रामभक्त का संकल्प अयोध्या तक पहुंचे और उनके नाम से दीप पूरी श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ प्रज्वलित हो।
4 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है ऐप
श्री मंदिर ऐप के अनुसार, इसे अब तक चार करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप देशभर के 100 से ज्यादा प्रमुख मंदिरों से जुड़ी ऑनलाइन पूजा, धार्मिक सेवा, चढ़ावा अर्पण और प्रसाद वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस डिजिटल पहल के जरिए दीपोत्सव में उन श्रद्धालुओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो दूरी, उम्र या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अयोध्या नहीं पहुंच सकते।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


